Sharad Purnima Good Morning Wishes: शरद पूर्णिमा की सुबह अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, खुश होंगी मां लक्ष्मी तो बरसेगा धन

Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes: आज शरद पूर्णिमा का पावन त्योहार है। कहते हैं इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। शरद पूर्णिमा की सुबह अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो इस खबर की मदद ले सकते हैं।

Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes In Hindi
Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes: सनातम धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस साल 16 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा का त्योहार है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन की देवी, मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन माता का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा और व्रत किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से देवी मां की उपासना करता है उनकी सारी इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है। इस दिन चांद की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए शरद पूर्णिमा पर रात को खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखा जाता है, जिससे ये अमृत बन जाता है। अगर आप शरद पूर्णिमा की सुबह अपने दोस्त, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां देखें शरद पूर्णिमा स्पेशल गुड मॉर्निंग विशेष, मैसेज, कोट्स, फोटोज -

Sharad Purnima 2024 Wishes In Hindi / Good Morning Wishes In Hindi -

1) आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
सभी संकटों का नाश हो,
मन में सदा शांति का वास हो,
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
2) अश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है
End Of Feed