Happy Dussehra Wishes Shayari: हर बुराई पर हो अच्छाई की जीत, दशहरा लाता है ये उम्मीद.., विजयदशमी पर अपनों को भेजें दशहरा की शुभकामना शायरी

Happy Dussehra 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दशहरे का पर्व प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का मनाया जाता है। इस साल दशहरा आज 12 अक्तूबर (Dussehra 2024 Date) को मनाया जा रहा है। दशहरे को विजयादशमी (Vijayadashmi 2024) भी कहा जाता है। लोग दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं।

​Happy Dussehra Shayari

Happy Dussehra 2024 Shayari, Wishes Images, Quotes in Hindi

Happy Dussehra 2024 Wishes Shayari in Hindi, Dasara Wishes Hindi Shayari: दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म में दशहरा का बेहद ही खास महत्व है। दशहरे को विजयादशमी भी कहा जाता है। इस दिन रावण का पुतला फूंका जाता है। दरअसल इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे का पर्व प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का मनाया जाता है। इस साल दशहरा आज 12 अक्तूबर को है। इस बार के दशहरा की खास बात यह है कि इस दिन रवि योग और स्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। लोग दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को विजयदशमी के इस खास पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें दशहरा की हार्दिक शुभकामना शायरी:

Happy Dussehra 2024: SMS, Messages, Status, Shayari, Quotes

1. दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
3. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2024
5. चांद की चांदनी, शरद की बहार
सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।
6. आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको
खुशी भी आपकी मुस्कुराहटों की दीवानी हो जाए।
7. हर बुराई पर हो अच्छाई की जीत,
दशहरा लाता है ये एक उम्मीद,
रावण की तरह हमारे दुखों का भी अंत हो,
एक नई शुरुआत हो, एक नए सवेरे के साथ।
विजयादशमी
8. आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये।
सकालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धये।।
हैप्पी दशहरा 2024
9. इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,
और दशहरा विश करना आम हो जाए।
10. राम की तरह आप भी पाएं अच्छाई,
करें रावण की तरह हर बुराई का नाश,
इस पावन पर्व पर बस यही है हमारी आस।
11. उत्सव का एक समय,
बुराई पर अच्छाई की जीत का समय,
एक समय जब दुनिया अच्छाई की शक्ति का उदाहरण देखती है,
आइए हम उसी सच्ची भावना को जारी रखें
हैप्पी दशहरा 2024
12. रावण जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ।
हैप्पी दशहरा 2024
13. अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार।
विजयादशमी दशहरा
14. जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,
तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा
दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं
15. कितनी बार बेरहमी से मरे हुए रावण को जलाओगे,
अपने भीतर झांकोगे तो एक नही अनके रावण पाओगे
दशहरा 2024 की शुभकामनाएं
उम्मीद है दशहरा पर्व की ये शुभकामना शायरियां आपको पसंद आई होंगी। आप इन्हें अपनो सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं। इन शायरियों से आप अपनों को हैप्पी दशहरा बोल कर उनका दिल जीत सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article
संबंधित खबरें
Happy Dussehra 2024 Shubhkamnaye Vijayadashami Wishes Images Live दहन पुतलो का ही नहीं विचारों का भी इन 100 संदेशों के जरिए दें विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं बोले हैप्पी दशहरा

Happy Dussehra 2024 Shubhkamnaye, Vijayadashami Wishes Images Live: दहन पुतलो का ही नहीं, विचारों का भी... इन 100+ संदेशों के जरिए दें विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं, बोले हैप्पी दशहरा

Rangoli Designs For Dussehra दशहरा की सुबह घर के आंगन में बनाएं रंगोली भक्ति से महकेगा घर का आंगन यहां से ले आसान रंगोली डिजाइन्स के आइडिया

Rangoli Designs For Dussehra: दशहरा की सुबह घर के आंगन में बनाएं रंगोली, भक्ति से महकेगा घर का आंगन, यहां से ले आसान रंगोली डिजाइन्स के आइडिया

Happy Dussehra 2024 Wishes Images in Sanskrit  भगवान् रामः भवतः सफलतायाः मार्गं प्रकाशयन् एव भवतु अपनों को भेजें दशहरा की शुभकामनाएं संस्कृत में

Happy Dussehra 2024 Wishes Images in Sanskrit: भगवान् रामः भवतः सफलतायाः मार्गं प्रकाशयन् एव भवतु, अपनों को भेजें दशहरा की शुभकामनाएं संस्कृत में

Happy Dussehra 2024 Whatsapp Status व्हाट्सअप पर दोस्तों को भेजें ये हैप्पी दशहरा के Top 10 मैसेज और कोट्स स्टेटस पर भी लगाया तो दिन बनेगा खास

Happy Dussehra 2024 Whatsapp Status: व्हाट्सअप पर दोस्तों को भेजें ये हैप्पी दशहरा के Top 10 मैसेज और कोट्स, स्टेटस पर भी लगाया तो दिन बनेगा खास

Happy Dussehra 2024 Wishes Quotes Images श्री राम ने जीत ली थी लंका दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं खास अंदाज में अपनो से कहें हैप्पी विजयादशमी

Happy Dussehra 2024 Wishes Quotes, Images: श्री राम ने जीत ली थी लंका.. दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं, खास अंदाज में अपनो से कहें हैप्पी विजयादशमी

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited