Weight Loss Diet: हर दिन कम होगा आपका वजन, पत्ता गोभी में छिपा है इसका राज, जरूर अपनाएं

Weight Loss With Cabbage : पत्ता गोभी के सेवन से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में पत्ता गोभी से वजन कम कैसे होता है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे खाएं पत्ता गोभी?

Weight Loss Diet

वजन कम करने के लिए कैसे खाएं पत्तागोभी

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए पिएं पत्ता गोभी का सूप
  • पत्ता गोभी का सलाद वजन घटाने में है कारगर
  • पत्तागोभी में कैलोरी की मात्रा होती है बेहद कम
Weight Loss With Cabbage : आधुनिक समय में लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका कारण गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। अगर आप वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर वजन को कम करने क लिए सब्जियों को शामिल करना बहुत ही जरूरी है। इन सब्जियों में पत्ता गोभी भी शामिल है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से पत्ता गोभी अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से घट सकता है। इसके साथ ही पत्ता गोभी में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं पत्ता गोभी से कैसे घटाएं वजन?
वजन घटाने में कैसे कारगर है पत्ता गोभी?
शरीर के बढ़ते वजन को तेजी से घटाने में पत्ता गोभी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पत्ता गोभी में काफी कम कैलोरी होती है, ऐसे में कम कैलोरी युक्त आहार का भोजन खाने से आपका वजन कम हो सकता है। कुछ अध्ययनों की मानें तो 100 ग्राम पत्तागोभी में सिर्फ 25 कैलोरी होती है। इसके साथ-साथ यह फाइबर और पानी से भरपूर होता है, जो आपके पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, पत्ता गोभी खाने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
वजन कम करने के लिए कैसे खाएं पत्ता गोभी?
वजन को कम करने के लिए पत्तागोभी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
सलाद खाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से घटे, तो आप पत्ता गोभी का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप गाजर, मूली और पत्तागोभी से सलाद तैयार करें। इसके बाद इसके ऊपर नींबू का रस और नमक छिड़क कर इसका सेवन करें। इससे वजन कम होगा।
सूप पिएं
पत्ता गोभी का सूप भी आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 कप पत्ता गोभी लें। इसे पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मैश करें और इसमें काली मिर्च और नमक डालकर पिएं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited