Weight Loss Smoothie: वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये स्मूदी, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेहतर रिजल्ट

Weight Loss Smoothie: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए स्मूदी का सेवन करें। स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इससे आपके शरीर को लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ खास स्मूदी की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए हेल्दी स्मूदी-

weight loss smoothie.

वजन कम करने वाले हेल्दी स्मूदी

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए पिएं पालक और स्ट्रॉबेरी स्मूदी
  • लौकी और खीरा स्मूदी तेजी से घटाए वजन
  • ब्लूबेरी, ओट्स और चिया स्मूदी से कम होगा बेली फैट
Weight Loss Smoothie : हम में से अधिकतर लोग बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इसका कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। इसके अलावा कुछ शारीरिक समस्याओं की वजह से भी शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। वजन को घटाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते हैं, लेकिन अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो स्मूदी का सेवन करें। स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही इससे आपका वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हेल्दी स्मूदी के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपना वजन काफी तेजी से घटा सकते हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने वाले स्मूदी कौन से हैं?

वजन कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी

लौकी और खीरा स्मूदी
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप लौकी, खीरा, नींबू से तैयार स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। यह स्मूदी न सिर्फ आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है, बल्कि इसकी मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर, डायरिया, पीलिया, हार्ट अटैक जैसी बीमारी को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 लौकी को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसमें 1 कटा हुआ खीरा और 1 नींबू का रस मिक्स करके इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इस स्मूदी में 1 चुटकी नमक मिक्स करें। इस स्मूदी का सेवन करने से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकेंगे।
ब्लूबेरी, ओट्स और चिया स्मूदी
स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लूबेरी, ओट्स और चिया सीड्स स्मूदी आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए ओट्स, ब्लूबेरी और चिया सीड्स को मिक्स कर लें। इसमें जरूरत के अनुसार दूध डालकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इस स्मूदी का सेवन करने से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा।
पालक और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी
पालक और स्ट्रॉबेरी से तैयार स्मूदी का सेवन करने से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह स्मूदी कैंसर, मोटापा, हार्ट डिजीज के खतरों को दूर कर सकता है। इस हेल्दी स्मूदी को तैयार करने के लिए 1 कप फ्रेश पालक, आधा कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी और आधा इंच दालचीनी लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। तैयार स्मूदी का सेवन करें। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited