Winter Home Decor: सर्दियों में कर्टेन्स में करें ये छोटा सा बदलाव, घर हमेशा रहेगा वॉर्म

Winter Home Decor: सर्दी के मौसम में हर कोई अपने घर को गर्म रखना चाहता है। जिसके लिए हम हीटर लगवाते हैं। लेकिन उससे भी घर गर्म नहीं रह पाता। जिसका कारण है घर के कर्टेन। इसलिए आपको सर्दी का मौसम आते ही कर्टेन चेंज कर लेने चाहिए। इससे आपका घर गर्म रहेगा और अच्छा भी दिखेगा।

winter home decor.

सर्दियों में घर को दें कर्टेन से हॉट लुक।

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
  • घर के मेकओवर के लिए बेस्ट हैं ये पर्दे
  • सर्दियों के मौसम में बदलें अपने घर के पर्दे
  • डार्क कलर के कर्टेन सर्दियों में रहते हैं अच्छे
Winter Home Decor: मौसम बदलते ही हर कोई अपने घर के डेकोर में फेरबदल करता है। खासकर सर्दियों के मौसम में। इस मौसम में लोग ऐसे बदलाव करना पसंद करते हैं जिससे उनका घर गर्म रहे और ठंड अंदर ना आ पाए। जिसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है कर्टेन। आप सर्दी के मौसम में मोटे कर्टेन का इस्तेमाल कर अपने घर को वॉर्म रख सकते हैं। इसके अलावा तरह-तरह की वैरायटी के कर्टेन भी अपने घर के मेकओवर के लिए ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दी के लिए कैसे कर्टेन आप घर पर लगा सकते हैं।

थर्मल कर्टेन का करें इस्तेमाल

थर्मल कर्टेन की कलेक्शन अगर आप सर्च कर रहे हैं तो ये आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन हर जगह आसानी से मिल जाएंगे। ये सर्दी के मौसम के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एक साथ कई लेयर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण आप इसे उन जगहों पर लगा सकते हैं जहां से ठंडी हवा आती है। ये हवा को रोकेगा और आपके घर को गर्म रखेगा। इसमें कई तरह के कलर और डिजाइन आप अपने घर की दीवारों के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं जैसे- लाइनिंग डिजाइन, प्लेन डिजाइन, डबल कलर डिजाइन। हर एक डिजाइन काफी अच्छा लगेगा।
मोटे कपड़े के कर्टेन खरीदें
आजकल मार्केट में आपको हर तरह के कर्टेन मिल जाएंगे। लेकिन आपको लुक्स के हिसाब से नहीं बल्कि मौसम के हिसाब से कर्टेन खरीदने होंगे। क्योंकि वही आपके घर को गर्म रखने में मदद करेंगे। जिसके लिए सबसे पहले आपको कपड़े का खास ध्यान रखना है। इस बात पर गौर करें कि जो भी कर्टेन आप खरीद रहे हैं वो मोटे कपड़े के हों। इससे आपका घर गर्म रहेगा और आप सर्दी से बचे रहेंगे।
इन कलर के खरीदें कर्टेन
सर्दी के मौसम में आप अपने घर के लिए डार्क कलर के कर्टेन ट्राई कर सकते हैं। जिसमें आप ब्राउन कलर, पर्पल कलर, रेड कलर, ऑरेंज कलर, डार्क ग्रीन कलर ट्राई कर सकते हैं। ये कर्टेन भी आपके घर को वॉर्म फील देते हैं। इसलिए आप इन्हें भी ट्राई कर सकते हैं।
इन चीजों की मदद से आप अपने घर के लिए बेहतरीन और अच्छे कर्टेन खरीदें और अपने घर पर चार चांद लगाएं। जिससे आपका घर वॉर्म भी रहेगा और क्लासी भी दिखाई देगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited