World Hindi Day 2023 Wishes, Quotes, Slogan: कबीर का गायन है हिंदी..खूबसूरत कोट्स, विशेज और मैसेजेस भेज अपनों को दें विश्व हिंदी दिवस की बधाई

World Hindi Day 2023 Wishes, Quotes, Messages, Slogan in hindi: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व का दिन होता है। इस मौके पर हम आपके लिए शानदार, कोट्स, विशेज, कोट् और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे भेज आप अपनों को हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।

World Hindi Day Wishes, Quotes Messages and Slogan

विश्व हिंदी दिवस 2023 विशेज, कोट्स मैसेजेस और स्लोगन

World Hindi Day 2023 Wishes, Quotes, Messages, Slogan in hindi: अंग्रेजी और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया की व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है। यह दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसा बोलते हैं ठीक वैसे ही (World Hindi Day 2023) लिखते भी हैं। प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया (World Hindi Day Wishes In Hindi) जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना है तथा इसका प्रचार प्रसार करना है। अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी के चलते, साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की (World Hindi Day Quotes In Hindi) घोषणा की। हालांकि 10 जनवरी 1975 में नागपुर में पहली बार हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत तमाम देख शामिल हुए थे। इसका उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना था।
हिंदी को वैदिक संस्कृत के प्रारंभिक रूप का वंशज माना (World Hindi Day Slogan) जाता है। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपके लिए कुछ शानदार विशेज, कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे भेज आप अपने प्रियजनों को हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं। इन कोट्स को पढ़ने के बाद प्रत्येक भारतवासी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व का अनुभव होगा।

World Hindi Day Quotes, Wishes And Messages In Hindi, इन कोट्स को भेज अपने प्रियजनों को दें विश्व हिंदी दिवस की बधाई

- निज भाषा का नहीं गर्व जिसे, क्या प्यार देश से होगा उसे, वही वीर देश का प्यारा है, हिंदी ही जिसका नारा है।
- सरस, सरल मनोहरी है, अपनी हिंदी प्यारी है। विश्व हिंदी दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी तो हिंदी हमारी शान है।
- सारे देश की आशा है, हिन्दी अपनी भाषा है, जात-पात के बंधन को तोड़ें, हिन्दी सारे देश को जोड़े। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है। तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
- हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day 2023 Quotes In Hindi, दोस्तों को इन कोट्स से दें विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

- कबीर का गायन है हिंदी, सरल शब्दों में कहा जाए, तो जीवन की परिभाषा है हिंदी। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
- विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिन्दी हमारी मातृभाषा है, इसे हर दिन बोलें और हिन्दी दिवस के इस दिन सबको हिन्दी में बोलने के लिए उत्साहित करें।

World Hindi Day 2023 Wishes In Hindi, शानदार विशेज भेजकर अपनों को दें हिंदी दिवस की बधाई

- सबकी सखी हैं मेरी हिंदी, जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी, देवनागरी हैं इसकी लिपि, संस्कृत हैं इसकी जननी, हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता, सुंदर सरल हैं इसकी भाषा। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day Mesages In Hindi, खूबसूरत मैसेजेस भेजकर दें हिंदी दिवस की बधाई

- हिन्दी विश्व की एक मात्र ऐसी भाषा है जो अ अनपढ़ से शुरू होती है और ज्ञ ज्ञानी बनकर समाप्त होती है।
- अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा, हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
- हिन्दुस्तान की है शान हिंदी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी, एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी, हर दिल का अरमान है हिंदी। विश्व हिंदी दिवस की बधाई
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited