World Students Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस, डॉ. कलाम से क्या है इस दिन का खास रिश्ता

World Students Day 2024: देशभर में 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है। आइये जानते हैं कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई थी और साथ ही जानेंगे कि इसे आखिर मनाया क्यों जाता है। इतना ही नहीं, इस साल की थीम क्या है, ये भी आपको बताएंगे।

world students day 2024 date, history and theme in hindi
World Students Day 2024: विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया था। डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जीवन हमें इस बात की सीख देता है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो शिक्षा द्वारा हम इन सभी बाधाओं को पार कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां, और उन्होंने अपने छात्रों को जो प्रेरणा दी है उसे इस दिन याद किया जाता है। हर साल छात्र दिवस को मनाने के लिए एक खास थीम का चुनाव भी किया जाता है।

विश्व छात्र दिवस का इतिहास

15 अक्टूबर 2010 को , संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिवस पर विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप मनाने मनाने का एलान किया था। इसके बाद हर साल उनकी जयंती को 'विश्व छात्र दिवस' के रूप मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस?

15 अक्टूबर को हर वर्ष विश्व छात्र दिवस निम्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मनाया जाता है।
End Of Feed