मां महागौरी
Chaitra Navratri Maha Ashtami (चैत्र नवरात्रि महा अष्टमी): आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी यानी कि आठवां दिन है। ये दिन मां आदिशक्ति के महागौरी रूप का होता है। इस दिन भक्त व्रत, हवन, कन्या पूजन और विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। महागौरी को श्वेत वस्त्र धारण करने वाली, करुणामयी और शुभ्र स्वरूप वाली देवी माना जाता है, जो भक्तों को शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। महा अष्टमी का पर्व शक्ति साधना के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
Chaitra Navratri Maha Ashtami (चैत्र नवरात्रि महा अष्टमी): चैत्र नवरात्रि के दौरान महा अष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। ये पर्व मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना को समर्पित होता है। महागौरी को सफेद वस्त्र धारण करने वाली, असीम करुणामयी और सौम्य स्वरूप वाली देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनकी पूजा करने से भक्तों के समस्त पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं, तथा उन्हें सुख, यश और वैभव की प्राप्ति होती है।
इस दिन व्रत-उपवास रखने वाले भक्त विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हैं। इस दिन के कन्या पूजन का भी अत्यधिक महत्व माना जाता है, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इस दिन महायज्ञ और हवन का भी आयोजन किया जाता है, जिससे घर और वातावरण की नकारात्मक शक्तियों को दूर होती हैं। महा अष्टमी केवल एक त्योहार नहीं बल्कि शक्ति और भक्ति का संगम है, जो हर मनुष्य को आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
Maa Mahagauri Katha (मां महागौरी की कथा)
देवी भागवत पुराण के अनुसार, माता पार्वती अपनी तपस्या के दौरान केवल कंदमूल फल और पत्तों का आहार करती थीं। बाद में माता ने केवल वायु पीकर ही तप करना आरंभ कर दिया था। तपस्या से माता पार्वती को महान गौरव प्राप्त हुआ है और इससे उनका नाम महागौरी पड़ा। माता की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनको गंगा में स्नान करने के लिए कहा। जिस समय माता पार्वती गंगा में स्नान करने गईं, तब देवी का एक स्वरूप श्याम वर्ण के साथ प्रकट हुआ, जो कौशिकी कहलाईं और एक स्वरूप उज्ज्वल चंद्र के समान प्रकट हुआ, जो महागौरी कहलाईं। मां गौरी अपने हर भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार, महागौरी का वर्ण रूप से गौर अर्थात सफेद हैं और इनके वस्त्र व आभूषण भी सफेद रंग के ही हैं। मां का वाहन वृषभ अर्थात बैल है, जो भगवान शिव का भी वाहन है। मां का दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है और नीचे वाले हाथ में त्रिशुल है। महागौरी के ऊपर वाले हाथ में डमरू है। डमरू धारण करने के कारण मां को शिवा के नाम से भी जाना जाता है। मां का नीचे वाला हाथ अपने भक्तों को अभय देता हुआ वर मुद्रा में हैं और मां शांत मुद्रा में दृष्टिगत है।
Maa Mahagauri Mantra (मां महागौरी मंत्र)
मां महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है जिसमें उनके मंत्रों का जाप किया सकता है -
- या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
- वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृतशेखराम्। सिंहारूढा चतुर्भुजा महागौरी यशस्विनीम्
- श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा
- सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते
- ऊँ देवी महागौर्यै नमः
Maa Mahagauri Shubh Rang (मां महागौरी शुभ रंग)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी को सफेद और गुलाबी रंग बेहद प्रिय होता है। इस नाते नवरात्रि की महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
Maa Mahagauri Ka Bhog (मां महागौरी का भोग)
मां महागौरी को नारियल से बनी मिठाइयां, हलवा, काले चने का भोग लगाना उचित माना जाता है। इसके अलावा, पूजा थाली में लड्डू, फल, मिठाई आदि चीजें भी शामिल की जा सकती हैं।
Mata Mahagauri Ki Aarti (माता महागौरी की आरती)
॥ आरती देवी महागौरी जी की ॥
जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहा निवास॥
चन्द्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय माँ जगदम्बे॥
भीमा देवी विमला माता। कौशिक देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती (सत) हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥
Latest News

दारफुर में हवाई हमले में 54 लोगों की मौत, सूडान सहायता समूह ने किया दावा, सेना का इनकार

Who Won Yesterday IPL Match 25 March 2025, GT vs PBKS: कल का मैच कौन जीता? Gujarat Titans vs Punjab Kings, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मैच में पंजाब ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Russia Ukraine War: काला सागर में सीजफायर, इन जगहों पर नहीं होंगे हमले; ट्रंप ने पुतिन संग किया करार

BJP-AIADMK के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चा, पलानीस्वामी ने की शाह से मुलाकात

Times Drive Auto Summit And Awards 2025: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में क्या है सबसे बड़ी बाधा, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने खास बातें रखीं सामने

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited