पटियाला के महाराजा को हिटलर ने दी थी ये खास कार, कीमत एक लॉटरी जितनी

महाराज भूपिंदर सिंह, पटियाला रियासत के राजा थे। उन्हें उनकी रोल्स-रॉयस कारों के कलेक्शन के लिए जाना जाता है। इन रोल्स रॉयस कारों के साथ-साथ महाराज भूपिंदर सिंह के पास एक बहुत ही खास मर्सिडीज कार भी थी। इस मर्सिडीज कार के बेहद खास होने के पीछे एक वजह यह भी थी कि पूरी दुनिया में ऐसी बस 6 ही कारें बनी थीं। इतना ही नहीं, ये कार खुद एडॉल्फ हिटलर ने महाराज भूपिंदर सिंह को गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत आज किसी लॉटरी से कम नहीं है।

एडॉल्फ हिटलर का गिफ्ट
01 / 05

​एडॉल्फ हिटलर का गिफ्ट

मर्सिडीज की इस कार का नाम मर्सिडीज मायबाक था और एडॉल्फ हिटलर ने यह कार साल 1935 में महाराजा भूपिंदर सिंह को गिफ्ट की थी। तब महाराज भूपिंदर सिंह जर्मनी के दौरे पर थे।

रोल्स रॉयस कारों का कलेक्शन
02 / 05

रोल्स रॉयस कारों का कलेक्शन​

महाराजा भूपिंदर सिंह को उनकी रोल्स रॉयस कारों के जबरदस्त कलेक्शन के लिए भी याद किया जाता है। महाराज के पास कुल 27 रोल्स रॉयस कारें थीं और साल 1891 से 1938 तक महाराजा भूपिंदर सिंह ने पटियाला पर राज किया था।

12 सिलेंडर वाला इंजन
03 / 05

​12 सिलेंडर वाला इंजन

यह उन चुनिंदा मर्सिडीज मायबाक कारों में से एक है जिनमें 12 सिलेंडर वाला इंजन इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, दुनिया भर में मर्सिडीज ने ऐसी सिर्फ 6 कारें बनाई थीं और इन्हीं में से एक हिटलर भी इस्तेमाल करता था।

आज कितनी है कीमत
04 / 05

आज कितनी है कीमत?​

भारत में आज इस कार की कीमत किसी लॉटरी से कम नहीं है। फिलहाल इस खूबसूरत मर्सिडीज विंटेज कार की कीमत लगभग 41.5 करोड़ रुपये है और ये दुनिया की ऐतिहासिक मर्सिडीज मायबाक कारों में से एक है।

आज 12 सिलेंडर वाली मर्सिडीज मायबाक
05 / 05

आज 12 सिलेंडर वाली मर्सिडीज मायबाक​

अगर वर्तमान समय में 12 सिलेंडर वाली मर्सिडीज मायबाक कार को देखें तो यह मर्सिडीज मायबाक S680 है। फिलहाल भारत में इस कार की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited