Bigg Boss वाली करिश्मा तन्ना ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर, भौकाल है ये SUV

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 14 की फर्स्ट रनरअप रहीं करिश्मा तन्ना ने नई लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है जो बेहद खूबसूरत और दमदार एसयूवी है। करिश्मा तन्ना ने मुंबई की नवतीत मोटर्स से इस कार की डिलीवरी ली है जिसका वीडियो हाल में इस डीलरशिप द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।

01 / 05
Share

करिश्मा तन्ना की नई एसयूवी

बॉलीवुड में कई फिल्में और वेब सीरीज कर चुकीं करिश्मा तन्ना ने हाल में नई लैंड रोवर डिफेंडर 110 खरीदी है। ये एसयूवी बॉलीवुड एक्टर्स के बीच खूब पसंद की जा रही है और कई सारे सितारे इस कार को अपने शानदार कलेक्शन में शामिल कर चुके हैं।

02 / 05
Share

लैंड रोवर डिफेंडर 110

बिग बॉस 14 की फर्स्ट रनरअप करिश्मा तन्ना ने इस शो से दर्शकों के लिए में जगह बनाई थी। अब इन्होंने टशन के मामले में भी खुदको अपग्रेड कर लिया है। करिश्मा ने नई लैंड रोवर डिफेंडर 110 खरीदी है जो इनके जितनी ही खूबसूरत एसयूवी है।

03 / 05
Share

कितनी है इसकी कीमत

भारतीय मार्केट में लैंड रोवर डिफेंडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.57 करोड़ रुपये तक जाती है। ये एसयूवी 3 प्रकार के बॉडी स्टाइल में आती है जिनमें 90 शॉर्ट व्हीलबेस, 110 स्टैंडर्ड व्हीलबेस और 130 यानी लॉन्ग व्हीलबेस में आती है।

04 / 05
Share

कितनी दमदार एसयूवी

लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी को ना सिर्फ खूबसूरत बनाया गया है, बल्कि इसका इंजन भी बहुत दमदार है। इसके साथ पी424 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 420 एचपी ताकत बनाता है, वहीं डी350 माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन 345 एचपी ताकत बनाता है।

05 / 05
Share

शानदार फीचर्स से लैस

करिश्मा तन्ना ने जो लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी खरीदी है उसका इंटीरियर भी बेहतरीन है। कीमत के हिसाब से इसमें खूब सारे हाइटेक फीचर्स मिलते हैं और ये बेहद आरामदायक सीट्स से लैस है। लंबी दूरी का इसमें कुछ पता नहीं लगता है।