मजनू भाई की नई रेंज रोवर देख जल जाएंगे, केबिन देख कहेंगे एकदम झकास
बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अनिल कपूर को अभिनय के अलावा कारों में भी खासी दिलचस्पी है। इन्होंने हाल में नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी अपने कलेक्शन में शामिल की है। ये शानदार और मजनू भाई जितनी ही काबिल एसयूवी है और इस समय रेंज रोवर ब्रांड का बॉलीवुड में अलग ही क्रेज चल रहा है। कई सारे एक्टर्स ने इस ब्रांड की एसयूवी खरीदी है।
झकास कार कलेक्शन
अनिल कपूर ने अपने आलीशान कार कलेक्शन में नया लग्जरी सदस्य जोड़ा है। इन्होंने हाल में नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी है जो खूबसूरत और दमदार एसयूवी है। कार्स फॉर यू नाम के यूट्यूब चैनल पर हाल में अनिल कपूर का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी नई कार से उतरते नजर आ रहे हैं।
आरामदायक है केबिन
अनिल कपूर ने रेंज रोवर का ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी वेरिएंट खरीदा है जो बहुत खास है। इसके साथ लग्जरी केबिन मिलता है जो बहुत सारे कम्फर्ट फीचर्स से लोडेड है। इसमें सफर करना अलग लेवल का मजेदार अनुभव आपको देता है और लंबी यात्रा का पता भी नहीं लगने देता।
इंडस्ट्री में पॉपुलर
लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी इस समय बॉलीवुड की फेवरेट कारों में एक बनी हुई हैं। हाल में सुष्मिता सेन, संजय दत्त, बॉबी देओल, कैलाश खेर, मॉनी रॉय, जिमी शेरगिल, भुवन बाम और राहुल वैद्य जैसे कई बड़े सेलेब्स ने इस लग्जरी और महंगी एसयूवी को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है।
दमदार इंजन से लैस
लैंड रोवर की रेंज रोवर एडब्ल्यूबी एचएसई के साथ 4.4-लीटर का दमदार ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। ये फुर्तीला इंजन है जो 523 एचपी ताकत और 750 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
फीचर्स से लोडेड
4-व्हील ड्राइव इस एसयूवी को ना सिर्फ खूबसूरत और दमदार बनाया गया है, बल्कि इसका केबिन भी हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। इस कीमत के हिसाब से एसयूवी में आपको आराम के वो सभी फीचर्स मिलते हैं जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं होती।
इन 5 फेमस ब्रांड की कमान मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा के पास, शायद ही जानते होंगे आप
IPL के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी, एक भी भारतीय शामिल नहीं
हार्दिक पंड्या के गैराज में आया नया मेंबर, देखकर जल-भुन जाएंगी हसीनाएं
3 चट्टानें तेजी से बढ़ रही पृथ्वी की ओर; विशालकाय विमान भी इनके सामने है फेल; नोट कर लें तारीख
पुणे में गरजता है विराट कोहली का बल्ला, आंकड़े देख कांप उठेंगे कीवी खिलाड़ी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited