गजब! हवा में भी ब्रेक लगा सकता है प्लेन, जानें कैसे कर लेता है ये कारनामा
Can airplanes brake in the air: हवाई जहाज को दुनिया में यात्रा का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। साल दर साल हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय तौर पर बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हवाई जहाज बहुत से गजब के कारनामे कर सकता है। बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि हवाई जहाज हवा में भी ब्रेक मार सकता है।

सबसे सुरक्षित यात्रा
हवाई जहाज को यात्रा के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक माना जाता है। हवाई जहाज से सफर करने वालों की संख्या देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही है।

900-1000 किलोमीटर प्रतिघंटा
हवाई जहाज आसमान में 900-1000 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी रफ्तार में उड़ते हवाई जहाज के आगे आसमान में अचानक पंछी आ जाएं या कोई और समस्या आ जाए तो यह ब्रेक भी मार सकता है।

फिल्मों में देखा होगा
हवाई जहाज का हवा में ब्रेक मारने का करतब अक्सर आपने फिल्मों में ही देखा होगा। आमतौर पर लोग ऐसे कारनामों की उम्मीद फाइटर जेट से ही करते हैं। लेकिन सामान्य यात्री ले जाने वाला हवाई जहाज भी ये कारनामा कर सकता है।

लिफ्ट स्पोइलर
अधिकांश जेट इंजन वाले हवाई जहाजों और एयरक्राफ्ट में हवाई ब्रेक या फिर लिफ्ट स्पोइलर दिया गया होता है। यह हिस्सा प्लेन के पंख के नीचले हिस्से में होता है। यह वर्टीकल रूप से खुलकर प्लेन को ज्यादा ड्रैग प्रदान करता है जिससे हवाई जहाज हवा में भी ब्रेक मार सकता है।

रिवर्स थ्रस्ट
हवाई जहाज का इंजन कोई सामान्य इंजन नहीं होता बल्कि यह काफी जबरदस्त होता है। इस इंजन को हवा में उलटी दिशा में चलाकर पायलट थ्रस्ट पैदा कर सकता है जिससे हवा में ही हवाई जहाज रुक सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जीत दिला सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

इकाना में फिर लड़ाई, बीच मैदान भिड़ गए अभिषेक और दिग्वेश

हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई लखनऊ, जानें पूरा समीकरण

हर्षल पटेल ने आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज चहल को छोड़ा पीछे

RCB को पहली बार आईपीएल चैंपियन बना सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

MP के श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, 2 भारत गौरव ट्रेनों का होगा संचालन, इन तीर्थस्थलों का मिलेगा दर्शन

Patna: अब घर में नहीं घुसेगा नाले का पानी, ओवरफ्लो होने से बचाएगा स्मार्ट सिस्टम, सीएम करेंगे उद्घाटन

ट्रंप-पुतिन में हुई बात, क्या रूस-यूक्रेन युद्धविराम की मिलेगी खुशखबरी, कहां फंसा पेंच?

बड़ी खबर! फोन पर पुतिन-ट्रंप में हुई 2 घंटे बातचीत, रूस-यूक्रेन के बीच हो सकता है सीजफायर

अब सिर्फ कैब नहीं, Uber से करें दिल्ली मेट्रो का भी सफर; उबर ऐप पर ऐसे होगी टिकट बुकिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited