Car Brands: विदेशों में टॉपर इन कार कंपनियों को, भारत में मिले जीरो नंबर

Car Brands: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है। यह मार्केट बहुत ही तेजी से बड़ी भी हो रही है। ज्यादा से ज्यादा कार कंपनियां इस मार्केट का हिस्सा बनना चाहती हैं। आज हम आपको ऐसी कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विदेशों में तो खूब पसंद की गेन लेकिन भारत आकर ये कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। क्या आप इन कंपनियों के बारे में जानते हैं? शायद आपने कभी न कभी इन कार कंपनियों का नाम कहीं सुना होगा।

बाहर टॉपर भारत में फेल
01 / 05

बाहर टॉपर, भारत में फेल​

आज हम आपको ऐसी कार निर्माता कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कारें विदेशों में तो खूब पसंद की गईं लेकिन भारत आकर ये कंपनियां फेल हो गईं। आपने भी कहीं न कहीं इन कार कंपनियों के नाम जरूर सुने होंगे।

फिएट
02 / 05

फिएट​

फिएट ने भारत में प्रीमियर मोटर्स के साथ मिलकर पद्मिनी कार बनाई थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन फिएट अपनी बाकी की कारों से भारत में कुछ कमाल नहीं कर पाई और कंपनी को भारत से बाहर जाना पड़ा।

डैटसन
03 / 05

​डैटसन

डैटसन एक जापानी कार कंपनी है जो विदेशों में पॉपुलर है। लेकिन भारत में कंपनी की कारें कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं हैं। साल 2021 में कंपनी ने डैटसन गो का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च लिया था उसके बाद से कंपनी गायब है।

मित्सुबिशी
04 / 05

मित्सुबिशी​

मित्सुबिशी लैंसर को भला कोई कैसे भूल सकता है। न ही मित्सुबिशी की पजेरो को भूला जा सकता है। इतनी जबरदस्त कारें बनाने वाली कंपनी विदेशों में तो खूब पॉपुलर है लेकिन भारत में यह कंपनी फेल हो गई।

फोर्ड
05 / 05

फोर्ड​

फोर्ड ने भारत को इकोस्पोर्ट और एंडेवर जैसी दमदार कारें दीं। एंडेवर इकलौती कार थी जो फॉर्च्यूनर की पॉपुलैरिटी को टक्कर देती थी। लेकिन अमेरिकी पॉपुलर कार ब्रैंड फोर्ड भी भारत में फेल हो गया।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited