Private Jet: न टाटा न बिरला, इन्होंने खरीदा था भारत में पहला प्राइवेट जेट
Private Jet: अपना हवाई जहाज होना बहुत ही बड़ी बात होती है और यह किसी भी व्यक्ति की जबरदस्त दौलत का सूचक माना जाता है। आज के समय में अगर किसी व्यक्ति के पास प्राइवेट जेट है तो उसे बहुत ही संपन्न माना जाता है। मानना चाहिए भी क्योंकि प्राइवेट जेट की कीमत आमतौर पर सैकड़ों करोड़ रुपये होती है। आज बहुत से भारतीय राजनेताओं और अभिनेताओं के पास प्राइवेट जेट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले प्राइवेट जेट खरीदा किसने था?
प्राइवेट जेट
प्राइवेट जेट खरीदना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। इसलिए भी क्योंकि इनकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये होती है। साथ ही हवाई फ्यूल की कीमत भी आम फ्यूल से ज्यादा होती है और प्राइवेट जेट खरीदकर उसे उड़ाने का खर्च उठाना भी अपने आप में काफी बड़ी बात है।
भारत में प्राइवेट जेट
आज भारत में वहुत से अभिनेताओं, कारोबारियों और राजनेताओं के प्राइवेट जेट के बारे में बात होती ही रहती है। अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान और अंबानी परिवार के पास भी अपने प्राइवेट जेट हैं।
क्या आप जानते हैं?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले प्राइवेट जेट किस भारतीय व्यक्ति ने खरीदा था और यह कब खरीदा गया था? आज हम आपको भारत के पहले प्राइवेट जेट के बारे में बताने जा रहे हैं।
पटियाला के महाराज
भारत में सबसे पहले प्राइवेट प्लेन खरीदने की उपलब्धि किसी और के नाम नहीं बल्कि पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह के नाम है। राजा भूपिंदर सिंह को उनके हीरों के हार और रोल्स-रॉयस कारों के कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है।
कब खरीदा था प्लेन?
महाराज भूपिंदर सिंह ने भारत में प्राइवेट जेट साल 1910 में खरीदा था और उन्होंने यह प्लेन ब्रिटेन से खरीदा था। महाराज ने सॉमर बाय-प्लेन खरीदा था और यह प्लेन लकड़ी और स्टील से बना था।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited