महिंद्रा थार की मम्मी है ये धाकड़ SUV, एक समय थी इसकी बादशाहत
आज भले ही आप महिंद्रा थार और थार रॉक्स को देखकर उसे खरीदने का सपना देखते होंगे, लेकिन महिंद्रा ने बहुत पहले ही इसकी मम्मी मार्केट में उतारी थी। अपनी मजबूती और क्षमता के लिए भारत में Mahindra Commander का नाम एक समय सबसे पॉपुलर था। उस समय यह गाड़ी Thar से कम नहीं थी।

थार की मम्मी है कमांडर
महिंद्रा ने हाल में थार रॉक्स लॉन्च की है जो 5 दरवाजों वाला वेरिएंट है, वहीं सालों से भारत में इसका 3 डोर वर्जन भी बेहद पॉपुलर बना हुआ है। लेकिन इससे भी पहले, यानी महिंद्रा ने 80 और 90 के दशक में कमांडर एसयूवी बनाई थी जो पूरे देश में आज भी याद की जाती है।

दमदार था इंजन
इसमें 2000 CC पावर वाला दमदार इंजन लगाया गया था जो 62 hp की ताकत जनरेट करता था। महिंद्रा कमांडर ऑफरोडिंग के मामले में अपने समय की मशहूर गाड़ी थी। इसे असानी से कहीं भी चलाया जा सकता था।

बॉलीवुड में क्रेज
कमांडर का एक समय बॉलीवुड में भी काफी क्रेज था, हीरो हो या विलन सभी इसका जमकर इस्तेमाल करते थे। कमांडर में काफी स्पेस था और आराम से 9 लोग सफर कर सकते थे। आज भी देश के कई इलाकों में इसका इस्तेमाल होता है।

महिंद्रा कमांडर जीप
एक समय महिंद्रा कमांडर सड़कों पर राज करती थी, 90 के दशक में कमांडर मौजूदा समय की थार एसयूवी हुआ करती थी। ये ज्यादातर टैक्सी सेवा में चलाई जाती थी, निजी अनुभव है कि इस एसयूवी में ड्राइवर को मिलाकर करीब 18 से 20 सवारी बैठाई जाती थी।

आज की थार
कमांडर जीप की तुलना में मौजूदा महिंद्रा थार इसे टक्कर देती है। दोनों गाड़ियां लुक और परफॉर्मेंस में जबर्दस्त हैं। साल 2000 तक कमांडर सबकी पंसद थी। नेता, आर्मी अफसरों और पुलिस द्वारा इसे खूब इस्तेमाल किया जाता था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जीत दिला सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

इकाना में फिर लड़ाई, बीच मैदान भिड़ गए अभिषेक और दिग्वेश

हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई लखनऊ, जानें पूरा समीकरण

हर्षल पटेल ने आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज चहल को छोड़ा पीछे

RCB को पहली बार आईपीएल चैंपियन बना सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

MP के श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, 2 भारत गौरव ट्रेनों का होगा संचालन, इन तीर्थस्थलों का मिलेगा दर्शन

Patna: अब घर में नहीं घुसेगा नाले का पानी, ओवरफ्लो होने से बचाएगा स्मार्ट सिस्टम, सीएम करेंगे उद्घाटन

ट्रंप-पुतिन में हुई बात, क्या रूस-यूक्रेन युद्धविराम की मिलेगी खुशखबरी, कहां फंसा पेंच?

बड़ी खबर! फोन पर पुतिन-ट्रंप में हुई 2 घंटे बातचीत, रूस-यूक्रेन के बीच हो सकता है सीजफायर

अब सिर्फ कैब नहीं, Uber से करें दिल्ली मेट्रो का भी सफर; उबर ऐप पर ऐसे होगी टिकट बुकिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited