महिंद्रा और जीप की 15 साल लंबी लड़ाई, जानें वजह और जीता कौन
महिंद्रा एक भारतीय कंपनी है जो मुख्य रूप से SUVs बनाती है और इसकी SUVs को काफी पसंद भी किया जाता है। दूसरी तरफ जीप एक अमेरिकन कंपनी है और इस कंपनी को भी मुख्य रूप से SUVs बनाने और जबरदस्त ऑफ-रोड कारें बनाने के लिए जाना जाता है। इन दोनों ही कंपनियों के बीच एक कनेक्शन भी है और इन दोनों ही कंपनियों की लड़ाई भी हुई जो 15 साल तक चली। आइये आपको बताते हैं कि ये लड़ाई क्या थी और आखिर जीता कौन?

महिंद्रा और जीप
महिंद्रा को भारत में SUVs बनाने के लिए जाना जाता है तो वहीं जीप को दुनिया भर में दमदार SUVs और जबरदस्त ऑफ-रोड कारें बनाने के लिए जाना जाता है। इन दोनों ही कंपनियों के बीच एक कनेक्शन भी है और एक ऐसी लड़ाई भी जो 15 साल तक चली।

क्या है कनेक्शन?
जीप को पहले विलिस जीप के नाम से जाना जाता था। KC महिंद्रा और JC महिंद्रा ने 1947 में जीप से लाइसेंस लिया और भारत में जीप बनानी शुरू की और इसे रॉक्सर नाम दिया। यह जीप लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई और 1987 में क्रिज्लर ने जीप का अधिग्रहण कर लिया।

महिंद्रा की पहचान और ऐतराज
महिंद्रा को साल 1996 में मुख्य रूप से पहचान मिली जब कंपनी ने क्लासिक जीप कार निकाली। इधर साल 2009 में क्रिज्लर ने महिंद्रा के साथ समझौता किया कि अब कंपनी 7 ग्रिल डिजाइन वाली कारें नहीं बनाएगी। इसी बीच 2010 में महिंद्रा ने पहली बार थार लॉन्च की और इसके 5 साल बाद साल 2014 में फिएट ने जीप क्रिज्लर को खरीद लिया और कंपनी फिएट क्रिज्लर मोटर्स (FCA) कहलाने लगी।

FCA Vs महिंद्रा
फिर साल 2019 में FCA ने अमेरिकी कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाया और महिंद्रा पर जीप की कारों के डिजाइन की नकल करने का इल्जाम लगाया। FCA का दावा था कि महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी बाजारों में बिकने वाली रॉक्सर और थार का डिजाइन जीप रेंगलर रुबिकन से लिया है। आपको बता दें कि साल 2020 में महिंद्रा ने थार की दूसरी जनरेशन को लॉन्च किया था।

जीता कौन?
2023 में अमेरिकी कोर्ट ने महिंद्रा के पक्ष में फैसला सुनाया और महिंद्रा ये केस जीत गई। हालांकि कंपनी को अमेरिकी मार्केट में बिकने वाली रॉक्सर में कुछ बदलाव करने पड़े। इस तरह महिंद्रा और जीप की लड़ाई 2023 में खत्म हो गई।

तैयार है चेन्नई का मास्टर प्लान, जुड़ने वाला है CSK ये बड़ा नाम

नूर अहमद ने CSK के लिए डेब्यू सीजन में रचा इतिहास

23 करोड़ के क्लासेन का आखिरी मैच में पैसा वसूल धमाका

9000 हॉर्स पावर की ताकत...पटरियों पर दौड़ने वाला है पावरफुल रेल इंजन; अफ्रीका-यूरोप ने भारत से रखी डिमांड

IPL 2026 के लिए CSK को मिले पांच मैच विनर

हरभजन सिंह ने टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को दी बड़ी सलाह

SRH vs KKR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रौंदकर जीत के साथ किया सीजन का अंत, क्लासेन ने जड़ा आतिशी सैकड़ा

एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, CCTV आया था सामने

Vat Savitri Rangoli Designs 2025: वट सावित्री व्रत के दिन बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, सजेगा घर का आंगन तो सब करेंगे तारीफ

Mehndi Designs For Vat Savitri 2025: गोरे हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें वट सावित्री पूजा के लेटेस्ट और Easy Mehndi Design
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited