Rolls Royce: अंबानी-अडानी नहीं, इस आदमी ने सबसे पहले खरीदी थी रोल्स रॉयस कलिनन

Rolls Royce: रोल्स रॉयस की कारों को दुनिया भर में उनके जबरदस्त लग्जरी फीचर्स, आरामदायक कैबिन और इनकी कीमत के लिए जाना जाता है। रोल्स रॉयस की कलिनन SUV भी दुनिया भर में अपने जबरदस्त कैबिन और शानदार लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है। रोल्स रॉयस कलिनन को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहली रोल्स रॉयस कलिनन किसने खरीदी थी? अगर आप सोच रहे हैं कि जवाब अंबानी या अडानी है, तो आप गलत हैं।

रोल्स रॉयस कलिनन
01 / 05

रोल्स रॉयस कलिनन​

रोल्स रॉयस कलिनन को 2018 में लॉन्च किया गया था और यह एक लग्जरी SUV है। भारत में फिलहाल कई फिल्मी सितारों से लेकर जाने-माने कारोबारियों तक के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन मौजूद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले किस भारतीय ने रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी थी?

अंबानी-अडानी नहीं
02 / 05

अंबानी-अडानी नहीं​

अगर आप सोच रहे हैं कि जवाब अडानी या अंबानी है तो आप गलत हैं। सबसे पहली रोल्स रॉयस कलिनन खरीदने वाला व्यक्ति न ही अंबानी और न ही अडानी परिवार से हैं। आइये आपको बताते हैं कि सबसे पहले किस भारतीय ने रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी थी।

सोहन रॉय
03 / 05

​सोहन रॉय

सबसे पहले रोल्स रॉयस कलिनन सोहन रॉय ने खरीदी थी। सोहन रॉय भारतीय कारोबारी हैं और वह दुबई में रहते हैं। फिलहाल दुबई में रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत 4 करोड़ 44 लाख रुपये है।

भारत में सबसे सस्ती
04 / 05

भारत में सबसे सस्ती​

आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन रोल्स रॉयस कलिनन भारत में मौजूद सबसे सस्ती रोल्स रॉयस कार है। भारत में रोल्स रॉयस कार की इस SUV की कीमत 6.95 करोड़ रुपये है।

कलिनन के दमदार फीचर्स
05 / 05

​कलिनन के दमदार फीचर्स

रोल्स रॉयस कलिनन में 6.8 लीटर का V12 इंजन है और यह कार 560 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकती है। रोल्स रॉयस की इस SUV का नाम दुनिया के सबसे बड़े डायमंड के नाम पर दिया गया है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited