दिल्ली-मुंबई नहीं, इस शहर में भारत की सबसे ज्यादा कारें
किस शहर में सबसे ज्यादा कारें चलाई जाती हैं? इस सवाल को सुनते ही आपको दिमाग में दिल्ली या मुंबई का नाम आता होगा। कुछ समय पहले तक ये जवाब सही भी था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। दिल्ली स्टैटिक हैंडबुक 2023 के अनुसार दिल्ली को पछाड़ते हुए बेंगलुरु वो शहर बन गया है जहां सबसे ज्यादा प्राइवेट कारें हैं।
दिल्ली-मुंबई नहीं नंबर 1
भारत में सबसे ज्यादा प्राइवेट कारें किस शहर में हैं, इसका जवाब आप शायद दिल्ली या मुंबई कहेंगे। लेकिन 2023 की दिल्ली स्टैटिक हैंडबुक 2023 में सामने आया है कि 31 मार्च 2023 तक बेंगलुरु 23.1 लाख प्राइवेट कारों के साथ भारत का सबसे कंजस्टेड शहर बन गया है।
दुनिया में दूसरे नंबर पर
सिर्फ भारत में ही पहले नंबर पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लंदन के बाद बेंगलुरु ही है जहां सबसे ज्यादा प्राइवेट कारें मौजूद हैं। यानी बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्राइवेट कारों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे कंजस्टेड ट्रैफिक वाला शहर बना हुआ है।
नंबर वन था दिल्ली
दिल्ली स्टैटिक हैंडबुक 2021-22 में बताया गया था कि राजधानी दिल्ली में कुल 1.2 करोड़ वाहन थे, इसमें से 33.8 लाख प्राइवेट वाहन थे। हालांकि 2021 से 23 के बीच 55 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ है, वहीं 1.4 लाख वाहन स्क्रैप किए गए हैं। इसके अलावा 6.2 लाख से ज्यादा वाहन दूसरे राज्यों में बेच दिए गए हैं।
दिल्ली में अब कितने वाहन
दूसरे नंबर पर आ चुके दिल्ली में अब कुल 79.5 लाख वाहन है जिनमें से 20.7 लाख प्राइवेट गाड़ियां हैं। प्राइवेट कारों की संख्या में आई ये कमी सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद आई है। इसमें दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन बैन करने के आदेश दिए गए हैं।
बेंगलुरु में बुरी हालत
सबसे खराब ट्रैफिक इस समय असल में बेंगलुरु का ही हो चुका है। दिल्ली में तो फिर भी बहुत लंबे समय के लिए ट्रैफिक जाम नहीं होता, लेकिन बेंगलुरु में कई बार एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 6 से 7 घंटे लग जाते हैं।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
IPL 2025 में ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग 11
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited