परवेश वर्मा होंगे दिल्ली के डिप्टी CM, गैराज में खड़ी हैं ये धाकड़ कारें
Parvesh Verma Cars: 8 फरवरी 2025 को घोषित हुए दिल्ली चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के परवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया था। नतीजे घोषित किये जाने के 11 दिनों बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि परवेश वर्मा को दिल्ली का डिप्टी CM भी बनाया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परवेश वर्मा के गैराज में एक से बढ़कर एक धाकड़ कारें भी हैं?

दिल्ली चुनाव
5 फरवरी 2025 को दिल्ली चुनावों के लिए मतदान हुआ और इसके 3 दिन बाद 8 फरवरी 2025 को दिल्ली चुनावों के नतीजे भी सामने आ गए। 11 दिनों बाद आज 19 फरवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया जाएगा।

क्या आप जानते हैं?
क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के संभावित डिप्टी CM परवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं?

टोयोटा फॉर्च्यूनर
परवेश वर्मा के पास टोयोटा की धाकड़ 7 सीटर SUV फॉर्च्यूनर मौजूद है। फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत मौजूद समय में लगभग 36 लाख रुपये है। यह बेहद पावरफुल और आरामदायक 7 सीटर SUV है जो खराब से खराब सड़क पर फर्राटा भर सकती है।

टोयोटा इननोवा क्रिस्टा
इननोवा क्रिस्टा, भारत के राजनेताओं की फेवरेट कारों में से एक है। यह कार बेहद पावरफुल तो है ही साथ ही बेहद आरामदायक और स्पेशियस भी है। इसके साथ ही यह लंबी दूरी तय करने के लिए भी बेस्ट है जिस वजह से इस कार को काफी पसंद किया जाता है। परवेश वर्मा के पास भी यह कार है। इसकी मौजूदा कीमत लगभग 38 लाख रुपये है।

महिंद्रा XUV500
महिंद्रा XUV500 को एक दमदार, स्पेशियस और आरामदायक SUV के तौर पर जाना जाता है। महिंद्रा की XUV500 में बेहद दमदार डीजल इंजन है जो इसे हाईवे पर तेज रफ्तार और खराब सड़कों पर जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। यह कार भी परवेश वर्मा के गैराज का हिस्सा है और इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

तेजपत्ता के नाम पर कहीं आप तो नहीं खा रहे जंगली पत्ते, इस ट्रिक से करें पहचान, नोट करें तरीका

आखिर क्यों जाना चाहिए फिलीपींस, फ्री एंट्री के साथ घूम सकते हैं भारतीय, 99% लोग हैं अनजान

यहां तैयार हुआ देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार, इन तस्वीरों को देख हो जाएंगे रोमांचित

दिल में आ रही रुकावट को पहले ही दिखा देते हैं ये 5 लक्षण, जरूरी है शरीर में जमा गंदगी की सफाई

सुबह उठते ही सबसे पहले ये काम करती हैं दीपिका पादुकोण, ऐसे होती है दुआ की मम्मी की गुड मॉर्निंग.. गजब है रूटीन

क्या मीठी नदी घोटाले मामले में डिनो मोरिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? जांच में हुए अहम खुलासे

नहीं रहे दिग्गज तमिल एक्टर राजेश, 75 साल की उम्र में हुआ निधन, रजनीकांत ने जताया दुख

Eggless Mango Cake Recipe: बिना अंडा डाले घर पर बनाएं रुई जैसा नरम मैंगो केक, यहां से नोट करें केक की आसान रेसिपी

'भारत कब और क्या कर सकता है, ऑपरेशन सिंदूर में हमने दिखा दिया', गंगटोक रैली में PM ने PAK पर बोला हमला

Thug Life: 29 साल बड़े कमल हासन संग किसिंग सीन देने पर Abhirami ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'जब आप फिल्म देखोंगे तो...'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited