वो खड़ी है बस, 6 करोड़ से भी महंगी कार को लेकर क्यों बोले रैपर बादशाह

सिंगर और रैपर बादशा ह ने अपने पिता को दुनिया की सबसे महंगी कारों में एक रोल्स रॉयस रेथ तोहफे में दी है। लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले ही इसे लेकर अपना दुखड़ा रोया है। उन्होंने कहा कि वो खड़ी है बस, उनके पिता इस कार को नहीं चलाते।

बादशाह की रोल्स रॉयस
01 / 05

बादशाह की रोल्स रॉयस

दुनिया भर के लिए स्टेटस सिंबल मानी जाने वाली रोल्स रॉयस कारें भारत में भी बहुत पॉपुलर हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ दुनियाभर में मशहूर हो चुके रैपर बादशाह के पास जोरदार कारों का कलेक्शन है जिनमें से एक रोल्स रॉयर रेथ भी है।

कितनी महंगी है कार
02 / 05

कितनी महंगी है कार

भारत में रोल्स रॉयस रेथ की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.22 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.21 करोड़ तक जाती है। रैपर बादशह ने संभावित रूप से ये कार अपने पिता के लिए खरीदी है और उसे बादशाह ने अपने घर पर ही रखा हुआ है।

वो खड़ी है बस
03 / 05

वो खड़ी है बस

रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया और उन्होंने रोल्स रॉयस रेथ को लेकर कहा कि, “वो खड़ी है बस।” बादशाह का कहना है कि उनके पिता दुनिया की सबसे महंगी कारों में एक रोल्स रॉयस को चलाने से कतराते हैं।

कितनी दमदार है रेथ
04 / 05

कितनी दमदार है रेथ

रोल्स रॉयर रेथ के साथ 6.6-लीटर का इंजन लगा है जो 591 एचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। भारी-भरकम कद-काठी की होने के बाद भी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।

नुकसान का डर
05 / 05

नुकसान का डर

आज की पीढ़ी भले ही महंगी चीजों या गाड़ियों के इस्तेमाल से नहीं घबराती, लेकिन पुरानी पीढ़ी के लोग कीमती चीजों के इस्तेमाल से बचते हैं। बादशाह की मानें तो वो खुद बहुत कम इस कार को चला पाते हैं और उनके पिता ड्राइवर को भी ये कार चलाने नहीं देते।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited