रिमी सेन ने किया लैंड रोवर पर केस, इस वजह से मांगे 50 करोड़ रुपये
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने 2020 में लैंड रोवर की एक कार खरीदी थी जिसे लेकर अब वो काफी नाखुश हैं। इन्होंने जगुआर लैंडर रोवर पर उन्हें खराब वाहन बेचने के आरोप में केस किया है और 50 करोड़ रुपये हर्जाने के लिए मांगे हैं। रिमी ने सतीश मोटर प्रा. लि. लैंड रोवर से ये गाड़ी खरीदी थी जिसकी वारंटी 2023 तक थी।

लैंड रोवर पर किया केस
बॉलीवुड की एक्टर रिमी सेन ने जगुआर लैंड रोवर पर 50 करोड़ रुपये का केस किया है। रिमी सेन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उन्हें खराब गाड़ी बेची जिसके बाद उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन्होंने ये कार 2020 में खरीदी थी।

50 करोड़ हर्जाना मांगा
रिमी ने 2020 में लैंड रोवर रेंज रोवर की एसयूवी 92 लाख रुपये में खरीदी थी जिसमें कई सारी खमियां निकलीं। उन्होंने कहा कि ये कार लॉकडाउन के समय इस्तेमाल नहीं हुई और महामारी का दौर गुजरने के बाद इसमें कई दिक्कतें आने लगीं।

पिछला कैमरा हुआ बंद
25 अगस्त 2022 को इस कार की पहली खामी सामने आई थी जब रिमी इस कार को रिवर्स की रही थीं। इनकी एसयूवी के रियर कैमरा ने काम करना बंद कर दिया और ये जाकर एक पिलर से ठुक गई। रिमी ने कहा कि डीलरशिप ने उन्हें खराब प्रोडक्ट दिया।

बॉलीवुड में पॉपुलर कार
लैंड रोवर की गाड़ियां बॉलीवुड में खूब पसंद की जाती हैं और आज की तरीख में भी बहुत सारे सेलेब्स हैं जो नई लैंड रोवर खरीद रहे हैं। हालांकि रिमी सेन का अनुभव इस कार को लेकर बहुत अच्छा नहीं रहा है और इसे लेकर वो अदालत पहुंच गई हैं।

10 बार हो चुकी मरम्मत
रिमी सेन ने अदालत को बताया है कि ना तो उत्पादन और सर्विस दोनों मामलों में कंपनी ने उन्हें निराश किया है। रिमी ने बताया कि उनकी रेंज रोवर को 10 बार सर्विसिंग के लिए भेजा जा चुका है, लेकिन फिर भी उनकी कार में समस्या बनी हुई है।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

18 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक; Google, Facebook, Apple और Instagram के यूजर्स का डेटा शामिल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

'डबल इंजन सरकार लापरवाह थी...' PMCH में दलित लड़की की मौत पर राहुल गांधी ने NDA सरकार पर साधा निशाना

RPSC Assistant Professor Recruitment: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2024 कब होगी, आयोग ने जारी की तारीख

सुनील शेट्टी के 'C-Section' वाले कमेंट पर बौखलाई गौहर खान, कहा-"जिसने बच्चे को जन्म नहीं दिया उसे क्या..."

नवी मुंबई में 1.81 करोड़ की ठगी का खुलासा; फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर दिया वारदात को अंजाम

JEE Advanced 2025 Result Declared: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited