Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश, World War 2 से गहरा नाता
रॉयल एनफील्ड ने लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली सी6 आखिरकार पेश की दी है। दूसरे विश्वयुद्ध में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली से ये बड़े स्तर पर प्रभावित है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 इस ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, इसके बाद कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी।

2026 में होगी लॉन्च
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए रॉयल एनफील्ड ने अलग से एक सब ब्रांड बनाया है जिसका नाम फ्लाइंग फ्ली रखा गया है। बता दें कि कंपनी ने ये कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। 2026 में कहीं इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

वर्ल्ड वार 2 से नाता
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का द्वितीय विश्वयुद्ध से गहरा नाता है। फ्लाइंग फ्ली सी6 की डिजाइन लैंग्वेज दूसरे वर्ल्ड वार में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से ली गई है। 1930 से 40 के दशक में सैनिकों के बीच इसे काफी पसंद किया जाता है।

दुबली-पतली बाइक
ये बहुत खुली या कहें तो स्लीक बाइक है जिसके अगले हिस्से में गिर्डर स्टाइल का फोर्क, फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम, रिब्ड मैग्नीशियम बैटरी पैक और सिंग सीटर व्यवस्था दी गई है। इन सबके साथ ये बाइक दिखने में काफी आकर्षक हो गई है।

मिली पर्मानेंट मेगनेट मोटर
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 के साथ गोल टेललाइट, गोल टर्न इंडिकेटर्स और टीएफटी टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया है। ये नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 10-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलने वाली है जिनके बीच में कंपनी ने पर्मानेंट मैगनेट मोटर लगाई गई है। ये बेल्ट से चलेगी।

फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा
तकनीकी के अलावा काफी जानकारी उपलब्ध भी कराई है। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 5 राइड मोड्स मिलने वाले हैं। रॉयल एनफील्ड ने ये जानकारी भी दी है कि इसके बाद फ्लाइंग फ्ली एस6 लॉन्च की जाएगी जो इलेक्ट्रिक स्क्रैंबलर होगी।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, बांद्रा वर्ली सी लिंक का सफर हुआ आसान, खुल गया कोस्टल रोड

नगालैंड में हो गया बड़ा खेल, NCP के दामन से छिटके सभी 7 विधायक; CM नेफ्यू रियो की पार्टी में हुए शामिल

Laughter Chef 2 में निया शर्मा से भिड़ीं अंकिता लोखंडे, 'नागिन' एक्ट्रेस बोलीं- तुम तो खतरनाक हो बहन...

अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 9 लोगों की मौत; कई सड़कें अवरुद्ध, IMD का रेड अलर्ट जारी

PERA CET Result 2025 OUT: जारी हो गया प्रीमिनेंट एजुकेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन सीईटी परीक्षा का परिणाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited