First Car In India: इस इंडियन ने खरीदी थी भारत की पहली कार, जानें कितनी थी कीमत

India’s First Car: आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और यह तेजी से और बड़ी हो रही है। भारत में अब सामान्य हैचबैक कारों से लेकर लग्जरी SUVs तक लगभग सभी प्रकार की कारें मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले कौन सी कार आई थी और यह किसने खरीदी थी? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत की पहली कार किसने खरीदी थी साथ ही हम आपको आज इस कार की कीमत के बारे में भी बतायेंगे।

01 / 05
Share

भारत की पहली कार​

आज भारतीय कार मार्केट दुनिया की सबसे बड़ी कार मार्केटों में से एक है और यहां सामान्य हैचबैक कारों से लेकर लग्जरी SUVs सेगमेंट तक की कारें मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली कार कौन सी थी?

02 / 05
Share

सवालों के जवाब​

आज हम आपको बतायेंगे कि भारत में सबसे पहले कौन सी कार आई थी और यह कार किसने खरीदी थी। साथ ही हम आपको यह भी बतायेंगे आज इस कार की कीमत क्या है।

03 / 05
Share

भारत की पहली कार​

भारत में सबसे पहले फ्रेंच कार निर्माता कंपनी डे-डियोन की कार आई थी। यह कार साल 1899 में आई थी और रिपोर्ट्स के अनुसार इसे खरीदने वाला कोई और नहीं, बल्कि टाटा ग्रुप के संस्थापक, जमशेदजी टाटा थे।

04 / 05
Share

उलझी हुई कहानी​

जमशेदजी टाटा से पहले साल 1897 में एक ब्रिटिश व्यक्ति ने भारत की पहली कार खरीदी थी। इसके बाद साल 1899 में एक साथ मुंबई के चार लोगों ने डे-डियोन कार बुक की थी। इनमें से पहले कार डिलीवर किसे की गई यह तो आजतक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो भारत की सबसे पहली कार खरीदने वाले इंडियन व्यक्ति जमशेदजी टाटा ही थे।

05 / 05
Share

आज क्या है कीमत?​

डे-डियोन कंपनी एक वक्त पर दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुआ करती थी और यह साल भर में लगभग 400 कारें बनाती थी। कुछ समय पहले ही डे-डियोन कार का 1899 का एक मॉडल 65000 पाउंड स्टर्लिंग (75 लाख रुपये) से 85,000 पाउंड स्टर्लिंग (92 लाख रुपये) के बीच बिका था।