BRICS देशों की करेंसी क्या हैं? भारत के कितने रुपये के बराबर, किसमें कितना दम

BRICS countries currency vs Indian Rupee: 16वां ब्रिक्स सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर 2024 को रूस के कजान में हो रहा है। ‘ब्रिक्स’ ग्रुप मुख्य रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इसे BRICS कहते है। B से ब्राजील, R रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से दक्षिण अफ्रीका होता है। आइए जानते हैं इन देशों की करेंसी क्या हैं, भारत के सामने इन देशों की करेंसी में कितना दम है।

01 / 05
Share

ब्रिक्स में नए देश भी हुए शामिल

16वें ब्रिक्स सम्मेलन में BRICS के मूल देशों के अलावा ईरान, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जनवरी में इसमें शामिल हुए। लेकिन हम आपको यहां मूल देशों की करेंसी के बारे में बता रहे हैं। तुर्किये, अजरबैजान और मलेशिया ने इसमें शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है तथा कई अन्य देशों ने सदस्य बनने की इच्छा व्यक्त की है।

02 / 05
Share

ब्राजील की करेंसी बनाम भारतीय रुपया

BRICS देशों में ब्राजील की करेंसी रियाल है। ब्राजील का 1 रियाल भारत के 14 रुपये 78 पैसे के बराबर है।

03 / 05
Share

रूसी करेंसी बनाम भारतीय रुपया

BRICS देशों में रूस की करेंसी रूबल है। रूस का 1 रूबल भारत के 87 पैसे के बराबर है।

04 / 05
Share

चीनी करेंसी बनाम भारतीय रुपया

BRICS देशों में चीन की करेंसी युवान है। चीन का 1 युवान भारत के 11 रुपया 82 पैसे के बराबर है।

05 / 05
Share

दक्षिण अफ्रीका की करेंसी बनाम भारतीय रुपया

BRICS देशों में दक्षिण अफ्रीका की करेंसी रैंड है। दक्षिण अफ्रीका का 1 रैंड भारत के 4 रुपया 77 पैसे के बराबर है।