दुबई में सोना भारत से सस्ता क्यों है? जानें डिटेल
Dubai Gold Rate: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोका गया, जब अधिकारियों ने उनके पास 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद किए। इसके बाद उनके आवास की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। अब सवाल उठता है कि लोग दुबई से चोरी छिपे क्यों सोना खरीदकर लाते हैं। दुबई में सोना भारत से सस्ता क्यों है?

दुबई सोना खरीदने का आकर्षक विकल्प क्यों?
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने 33 वर्षीय भारतीय कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को रोका जो 3 मार्च को अमीरात की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच करने पर उसके पास से 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें छिपी हुई पाई गईं। मंत्रालय ने कहा कि महिला को सीमा शुल्क एक्ट 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संदर्भ में आइए जानते हैं कि दुबई में सोने की कीमतें अक्सर भारत की तुलना में कम क्यों होती हैं और दुबई का सोना बाजार सोने के खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प क्यों प्रस्तुत करता है।

दुबई में सोने भारत से सस्ता क्यों?
आयात शुल्क और टैक्स नीतियों में अंतर के कारण दुबई में सोने की कीमतें अक्सर भारत की तुलना में कम होती हैं। हालांकि, दुबई से भारत सोना लाते समय सीमा शुल्क नियमों पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

दुबई और भारत में सोने का भाव
वर्तमान में दुबई में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत करीब 83040 रुपये है, जबकि भारत में यही राशि करीब 88,500 रुपये है।

दुबई से इतना सोना ला सकते हैं पुरुष यात्री
पुरुष यात्री दुबई से सीमा शुल्क के बिना 20 ग्राम (50,000 रुपये मूल्य) तक ला सकते हैं।

दुबई से इतना सोना ला सकती हैं महिला यात्री
महिला यात्री दुबई से सीमा शुल्क के बिना 40 ग्राम (1,00,000 रुपये मूल्य) है।

दुबई से सिर्फ ला सकते हैं आभूषण
दुबई से सोना लाने की छूट केवल आभूषणों पर लागू होती है, सोने की छड़ों या सिक्कों पर नहीं।

लगता है इतना सीमा शुल्क
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन 20 या 40 ग्राम सीमाओं को पार करने पर सीमा शुल्क लगेगा, जो सोने के मूल्य का 10% से 12% तक हो सकता है।

Stars Spotted Today: 250 करोड़ का बंगला देखने पहुंचे रणबीर कपूर, अयान ने चाचा रोनो मुखर्जी को दी अंतिम विदाई

8 जिले 21 नए स्टेशन, छत्तीसगढ़ में बिछने वाली हैं 615 KM लंबी नई रेल लाइनें; किसानों की हो जाएगी चांदी

रिकल्टन के जाने के बाद एलिमिनेटर में ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

तैयार हुआ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का 250 करोड़ का बंगला, PICS देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

अदब के शहर में गेंदबाज की गजब पिटाई, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

Delhi Metro: खुलकर नाचो पर मेट्रो में नहीं, DMRC ने रील्स मेकर को चेताया

ENG vs WI 1st ODI Live Streaming: कब और कहां देखें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला

इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन सिनवार का 'The End'... नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म

देश में 'ईद-उल-अजहा' का नजर आया चांद, तय हो गई बकरीद की तारीख, इस दिन मनाया जाएगा त्योहार

मुर्शिदाबाद में बड़ी साजिश नाकाम! बम मिलने से हड़कंप, CID और बम स्क्वाड मौके पर तैनात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited