1 नवंबर से क्या-क्या बदलेगा, LPG-CNG के दामों में होगा बदलाव ! जानें जेब पर क्या पड़ेगा असर
शुक्रवार से नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा। नवंबर की शुरुआत से ही कई नये बदलाव लागू हो जाएंगे। इनमें LPG, क्रेडिट कार्ड और कुछ अन्य जरूरी नियम शामिल होते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1 नवंबर 2024 से बदलेंगे या बदल सकते हैं।

LPG सिलेंडर के रेट
हर महीने की 1 तारीख को गैस कंपनियां सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनमें बदलाव की संभावना रहती है। यानी सिलेंडर के दाम घट या बढ़ सकते हैं। ऐसा भी होता है कि रेट न बदलें।

CNG-PNG के रेट
गैस कंपनियों LPG के साथ-साथ 1 तारीख को CNG और PNG की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। ऐसे में CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ये भी हो सकता है कि कीमतें न बदलें।

क्रेडिट कार्ड के रूल
भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड पर चार्ज बदले हैं। 1 नवंबर से अनसिक्योर्ड SBI कार्ड पर 3.75% प्रतिमाह की दर से फाइनेंस चार्ज का भुगतान करना होगा। अगर एक महीन में 50,000 से अधिक रकम का यूटिलिटी बिल अदा किया जाए तो 1% शुल्क भी देना होगा।

13 दिन बैंक बंद रहेंगे
नवंबर में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम करवाने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इंतजार करना होगा या फिर आप ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अपना काम कर सकते हैं।

2 दिन शेयर बाजार बंद
नवंबर में दो दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इनमें 1 नवंबर को दिवाली और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। बाकी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता ही है।

घर में लगाएं ये 5 चमत्कारी पौधे, नौकरी हो या बिजनेस हर जगह से खिंचा चला आएगा पैसा

कप्तान के तौर पर हिट हैं श्रेयस अय्यर, एक हफ्ते में खेलेंगे दूसरा फाइनल

गर्मी में इस तरह चलाएं AC, कमरे में आएगा शिमला-मनाली वाला फील

सुपर जीनियस ही गणित का 009 खोज पाएंगे, वरना सभी को सिर्फ 000 नजर आएगा

Throwback: 1 मिनट के किसिंग सीन के लिए इस एक्ट्रेस ने दिए थे 47 रीटेक, मां के सामने एक्टर को करना था LIPLOCK

Nodia Hospital Fire: मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Thug Life box office collection Day 6: कमल हासन की फिल्म ने पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा, जानिए छठवें दिन कितनी हुई कमाई

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी कृष्णा श्रॉफ? टाइगर की बहन ने खुद दिया रिएक्शन

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक ज्यादा उछला; निफ्टी 25150 के पार

यूपी में सड़क पिघलाने वाली गर्मी... झांसी में 45 डिग्री पार तापमान, आज 17 जिलों में लू का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited