Tea Plantations: नीलगिरि से लेकर जोरहाट तक, ये हैं देश के सबसे सुंदर चाय बागान

Tea Plantations in India: भारत में चाय बेहद ही लोकप्रिय है। बिना चाय के लोगों के दिन की शुरुआत ही नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको देश के प्रमुख चाय बागानों के बारे में बताएंगे।

कानन देवन चाय बागान मुन्नार
01 / 06

कानन देवन चाय बागान, मुन्नार

केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। मुन्नार का सबसे बड़ा चाय बागान कानन देवन दक्षिण भारत के सबसे बड़े और सबसे फेमस चाय बागानों में से एक है। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा

जोरहाट टी बंगला असम
02 / 06

जोरहाट टी बंगला, असम

जोरहाट टी बंगला असम में मौजूद एक बेहतरीन और फेमस चाय बागान है। यहां दूर-दूर तक केवल चाय के बागान नजर आते हैं। असम की खास माल्टी चाय का स्वाद लेने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है।

कोलुक्कुमलाई चाय बागान तमिल नाडु
03 / 06

कोलुक्कुमलाई चाय बागान, तमिल नाडु

2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कोलुक्कुमलाई दुनिया की सबसे ऊंची चाय की किस्मों में से एक है। अपने अनोखे स्वाद और शानदार नजारों के लिए मशहूर यह बागान चाय के शौकीनों के लिए एक शांत जगह है।

दार्जिलिंग के चाय बागान
04 / 06

दार्जिलिंग के चाय बागान

दार्जिलिंग की चाय विश्व प्रसिद्ध है। यहां के चाय बागान एक प्रमुख आकर्षण हैं। दार्जिलिंग में मौजूद ग्लेनबर्न टी एस्टेट बेहद ही खूबसूरत है। वहीं, हैप्पी वैली टी एस्टेट भी यहां का एक प्रसिद्ध चाय बागान है।

नीलगिरि चाय बागान
05 / 06

नीलगिरि चाय बागान

भारत में नीलगिरि पहाड़ इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां 100 साल से चाय उगाई जा रही है। नीलगिरि पहाड़ पर कई तरह के चाय के पौधे होते हैं, जिनकी खुशबू बेहतरीन होती है। नीलगिरी के पास कुनूर में भी कई सुंदर टी-गार्डन मौजूद हैं।

देश के प्रसिद्ध चाय बागान
06 / 06

देश के प्रसिद्ध चाय बागान

इसके अलावा असम में ब्रह्मपुत्र घाटी में बसा गटूंगा चाय बागान, पश्चिम बंगाल का कूच बिहार चाय बागान, कर्नाटक के चिकमगलूर का केलागुर चाय बागान और हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में स्थित दारंग चाय बागान की गिनती भी देश के प्रमुख चाय बागानों में की जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited