इस देश में बनी थी बापू की घड़ी, चुराने वाले को था पछतावा, खरीदार ने लुटाए लाखों

महात्मा गांधी से जुड़ी ऐसे कई बाते हैं, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती। इनमें गांधी जी की एक खास घड़ी भी शामिल है। ये घड़ी उन्हें तोहफे में मिली थी। गांधी जी को ये तोहफा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। आगे जानिए किस ब्रांड की थी ये घड़ी।

01 / 06
Share

स्विस कंपनी Zenith

गांधी जी को मिली ये खास घड़ी स्विस कंपनी Zenith की थी। ये एक सिल्वर पॉकेट वॉच थी, जिसमें अलार्म भी लगा हुआ था।

02 / 06
Share

Zenith की शुरुआत

Zenith की शुरुआत 1865 में शुरू हुई थी। ये कंपनी आज भी अपनी लग्जरी घड़ियों के लिए मशहूर है। कंपनी के फाउंडर थे जॉर्जेस फावरे-जैकोट।

03 / 06
Share

पॉकेट वॉच

गांधी जी की पॉकेट वॉच उन चुनिंदा चीजों में से एक थी, जिसे उन्होंने अपनी डेली लाइफ में इस्तेमाल किया।

04 / 06
Share

मोहनलाल शर्मा को गिफ्ट में दे दी

तोहफे में मिली इस घड़ी को गांधी जी ने 1944 में अपने लिए बढ़ई काम करने वाले और फॉलोअर मोहनलाल शर्मा को गिफ्ट में दे दी थी।

05 / 06
Share

मोहनलाल के पोते के पास आई

1975 में यही घड़ी मोहनलाल के पोते के पास आई और 2010 में इसे 12.7 लाख में नीलाम कर दिया गया।

06 / 06
Share

कब हुई चोरी

एक बार गांधी जी ट्रेन से कानपुर जा रहे थे, तो सफर के दौरान किसी ने इसी घड़ी को चुरा लिया। मगर जब चोर को पता लगा कि घड़ी गांधी जी की है, तो उसे बहुत पछतावा हुआ। 6 महीने बाद माफी मांगते हुए उसने वापस ये घड़ी गांधी जी को लौटा दी।