किस चीज से बनता है गैस सिलेंडर, ऐसे तैयार होता है 'फौलाद', सेफ्टी 1 नंबर
देश के करोड़ों परिवार एलपीजी गैस सिलेंडर का यूज करते हैं। ये सिलेंडर कई कंपनियां बनाती और सप्लाई करती हैं। इनमें मौरिया उद्योग सबसे बड़ी है। मगर क्या आप जानते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर कैसे और किस चीज से बनाए जाते हैं।
एलपीजी सिलेंडर
बीआईएस स्टैंडर्ड के अनुसार एलपीजी सिलेंडर 'वेल्डेड लो कार्बन स्टील' से बना होता है। एलपीजी सिलेंडर दो या तीन टुकड़ों में तैयार होते हैं।
हाई कार्बन स्टील और एल्यूमीनियम एलॉय
इन टुकड़ों को बनाकर सिलेंडर के गुंबददार सिरों को एक साथ वेल्डिंग करके सिलेंडर तैयार कर दिया जाता है। गैस सिलेंडर हाई कार्बन स्टील और एल्यूमीनियम एलॉय से भी बनाए जाते हैं।
प्लास्टिक लाइनर
कुछ आधुनिक गैस सिलेंडर कम्पोजिट मैटेरियल्स से बने होते हैं, जिनमें प्लास्टिक लाइनर को कार्बन फाइबर या फाइबरग्लास की परतों के साथ जोड़ा जाता है। ये हल्के होते हैं और इन्हें हाई प्रेशर का सामना करने के लिए डिजाइन किया जा सकता है।
स्टील शीट
गैस सिलेंडर बनाने के लिए स्टील शीट चुनी जाती है, जो कि सेफ्टी के लिए अहम है। फिर शीट को काटकर सिलेंडर की शेप बनाई जाती है।
पेंट किया जाता है
फिर वेल्डिंग करके सिलेंडर तैयार किया जाता है। सिलेंडर की सतह को शॉट ब्लास्टिंग मशीनों का उपयोग करके साफ किया जाता है। उसके बाद पेंट किया जाता है।
भिवाड़ी सिलिंडर्स और कैराली सिलेंडर
इसके बाद सेफ्टी के लिए विजुअल इंस्पेक्शन, हाइड्रोस्टेटिक टेस्टिंग और गैस लीक टेस्टिंग की जाती है। मौरिया उद्योग के अलावा जो कंपनियां सिलेंडर बनाती हैं, कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया, भिवाड़ी सिलिंडर्स और कैराली सिलेंडर शामिल हैं।
मामा-मासी का ही फर्क है!! कृति-कैटरीना का नया अवतार देख आप भी खा जाएगा गच्चा.. साड़ी में लगीं मेले में बिछड़ी बहन
ओलंपिक मेडल जीत चुकी मनु भाकर ने बताई अपनी 3 विश
क्या IPL 2025 में RCB के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा, एबी डी विलियर्स ने दिया जवाब
Shweta Tiwari ने चार पैसों के लिए 5 साल छोटे एक्टर संग किया लिपलॉक, वीडियो देख 18 साल की बेटी ने कही थी ये बात
सीन की आड़ में इस एक्टर ने 5 मिनट तक किया था Rekha को LIPLOCK KISS, शूटिंग के बाद बंद नहीं हुए थे एक्ट्रेस के आंसू
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited