कितने कैरेट का होता है शुद्ध सोना?
Pure Gold Carats: सोना का नाम सुनते ही दिल और दिमाग दोनों प्रसन्न हो जाता है क्योंकि गहनों के तौर पर सबसे पसंदीदा मेटल है। खासकर के महिलाएं इसके बिना खुद को अधूरा समझती हैं। करीब-करीब सभी महिलाएं सोने की ज्वेलरी जरूर पहनती हैं। लेकिन शायद ही जानती होंगी वह शुद्ध सोने के गहने पहनी हैं या उसमें मिलावट है। आइए जानते हैं शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है। कैरेट इसलिए क्योंकि सोने की माप कैरेट में होती है।

24 कैरेट का होता है शुद्ध सोना
शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। यह सोना 99.9% शुद्ध होता है। कैरेट मूल्य जितना अधिक होगा, सोना उतनी ही अधिक शुद्ध होगा। इसे 0 से 24 के पैमाने पर मापा जाता है। इसलिए 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना है जिसे आप खरीद सकते हैं। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है। 24 कैरेट से अधिक सोने का कोई रूप नहीं है।

आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं
24 कैरेट का सोना आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता है क्योंकि यह बहुत नरम होता है। हालांकि यह निवेश के उद्देश्यों के लिए अनुकूल है। इसमें लोग वायदा बाजार के तहत निवेश करते हैं यानी डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। इस निवेश किया जा सकता है लेकिन गहनों के तौर घर नहीं ला सकते।

अन्य धातु मिलाने के बाद तैयार होती है ज्वैलरी
24 कैरेट सोने को ज्वैलरी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए उसमें तांबा, निकल, चांदी, पैलेडियम को मिलाया जाता है ताकि उसे नरम से ठोस किया जा सके। इसलिए कोई भी ज्वैलरी पूरी तरह से शुद्ध सोना नहीं होती है, इसमें अन्य धातु मिलाने के बाद वह 22 कैरेट का हो जाती है। और अधिक मिलाने पर 18 कैरेट और 14 कैरेट का भी हो जाती है।

22 कैरेट से अधिक महंगा होता है 24 कैरेट सोना
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है इसलिए यह 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक महंगा है। 22 कैरेट सोने में अतिरिक्त धातुओं मिलाने से आभूषण को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव होता है।

उपकरणों में शुद्ध सोने का होता है इस्तेमाल
शुद्ध 24 कैरेट सोना का इस्तेमाल मेडिकल और बिजली के उपकरण में कुछ उपयोग होते हैं।

कभी मोटापे के लिए हुई थी आलोचना, अब फैट से फिट बना ये भारतीय स्टार क्रिकेटर, टेस्ट सीरीज से पहले घटाया 10kg वेट

Photos: हर रोज पीते हैं चाय, लेकिन क्या उसके पौधे का नाम मालूम है, जान लीजिए आज

वही घिसी पिटी हेयरस्टाइल तो.. साड़ी-सिंदूर में कान्स क्वीन बनीं ऐश्वर्या, लेकिन इन चीजों के चक्कर में फेल होते होते बचा फैशन

GHKKPM 7 Maha Twist: परिवार को माफ न करने की कसम खाएगा नील, रजत के बाद अब सवि की जान पर मंडराएगा काल

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मिला मौका

Agra News: चमकेगा आगरा का ये रेलवे स्टेशन, हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस; जानें कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं?

Rajasthan Board 12th Result 2025: रिजल्ट हुआ जारी, साइंस का 98.4, कॉमर्स का 99.07 और आर्टस का 97.78 फीसदी पास हुए छात्र

बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते, जल्द POK खाली करे पाकिस्तान, विदेश मंत्रालय की दो-टूक

AISSEE Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट जारी, exams.nta.ac.in से चेक करें मार्क्स

Nautapa 2025: 15 दिन का होता है नौतपा, फिर क्यों नौ ही दिन माने जाते हैं भीषण गर्मी के, जानें नौतपा कब से लगेगा 2025 में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited