शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है? ज्वैलरी बनाने किस सोने का होता इस्तेमाल

Pure Gold Carats: सोना का नाम सुनते ही दिल और दिमाग दोनों प्रसन्न हो जाता है क्योंकि गहनों के तौर पर सबसे पसंदीदा मेटल है। खासकर के महिलाएं इसके बिना खुद को अधूरा समझती हैं। करीब-करीब सभी महिलाएं सोने की ज्वेलरी जरूर पहनती हैं। लेकिन शायद ही जानती होंगी वह शुद्ध सोने के गहने पहनी हैं या उसमें मिलावट है। आइए जानते हैं शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है। कैरेट इसलिए क्योंकि सोने की माप कैरेट में होती है।

01 / 05
Share

​24 कैरेट का होता है शुद्ध सोना​

शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। यह सोना 99.9% शुद्ध होता है। कैरेट मूल्य जितना अधिक होगा, सोना उतनी ही अधिक शुद्ध होगा। इसे 0 से 24 के पैमाने पर मापा जाता है। इसलिए 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना है जिसे आप खरीद सकते हैं। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है। 24 कैरेट से अधिक सोने का कोई रूप नहीं है।और पढ़ें

02 / 05
Share

​आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं​

24 कैरेट का सोना आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता है क्योंकि यह बहुत नरम होता है। हालांकि यह निवेश के उद्देश्यों के लिए अनुकूल है। इसमें लोग वायदा बाजार के तहत निवेश करते हैं यानी डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। इस निवेश किया जा सकता है लेकिन गहनों के तौर घर नहीं ला सकते। और पढ़ें

03 / 05
Share

​अन्य धातु मिलाने के बाद तैयार होती है ज्वैलरी​

24 कैरेट सोने को ज्वैलरी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए उसमें तांबा, निकल, चांदी, पैलेडियम को मिलाया जाता है ताकि उसे नरम से ठोस किया जा सके। इसलिए कोई भी ज्वैलरी पूरी तरह से शुद्ध सोना नहीं होती है, इसमें अन्य धातु मिलाने के बाद वह 22 कैरेट का हो जाती है। और अधिक मिलाने पर 18 कैरेट और 14 कैरेट का भी हो जाती है। और पढ़ें

04 / 05
Share

​22 कैरेट से अधिक महंगा होता है 24 कैरेट सोना​

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है इसलिए यह 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक महंगा है। 22 कैरेट सोने में अतिरिक्त धातुओं मिलाने से आभूषण को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव होता है।और पढ़ें

05 / 05
Share

​उपकरणों में शुद्ध सोने का होता है इस्तेमाल​

शुद्ध 24 कैरेट सोना का इस्तेमाल मेडिकल और बिजली के उपकरण में कुछ उपयोग होते हैं।