बिहार में एक बीघा कितने गज के बराबर, कट्ठे का भी समझ लीजिए हिसाब-किताब

आम तौर पर खेतों की माप बीघा में की जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में बीघे की माप अलग-अलग होती है। इतना ही नहीं विभिन्न राज्यों के अलग-अलग हिस्से में भी बीघा की माप अलग हो सकती है। अधिकतर बीघा को वर्ग गज में मापा जाता है।

बीघा में माप
01 / 05

बीघा में माप

यहां हम आपको बताएंगे कि बिहार में एक बीघा में कितने वर्ग गज होते हैं। वैसे जमीन को एकड़, हेक्टेयर, गज, स्क्वायर मीटर, स्क्वायर फीट में भी मापा जाता है।

एक बीघा में 2700 वर्ग गज
02 / 05

एक बीघा में 2700 वर्ग गज

वैसे बिहार में एक बीघा में 2700 वर्ग गज होते हैं। जबकि एक बीघा में 20 कट्ठा जमीन आती है। वहीं राजस्थान में एक बीघा 1,500 से 3,000 वर्ग गज तक का होता है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में एक बीघा 1,600 वर्ग गज का होता है।

हरियाणा और पंजाब
03 / 05

हरियाणा और पंजाब

हरियाणा और पंजाब में एक बीघा 2,722 वर्ग गज का होता है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो वहां अलग-अलग हिस्से में एक बीघा में 2700 से 3025 वर्ग गज होते हैं।

यूपी में एक बीघा
04 / 05

यूपी में एक बीघा

पूर्वांचल (जिसमें बिहार का पूर्वी हिस्सा आता है) में एक बीघा में 2750 वर्ग गज होता है। पश्चिमी यूपी में एक बीघा में 3000 वर्ग गज होते हैं।

ज़मीन मापने की एक यूनिट
05 / 05

ज़मीन मापने की एक यूनिट

बीघा, ज़मीन मापने की एक यूनिट है। वैसे तो इसका इस्तेमाल भारत के कई राज्यों में किया जाता है। मगर बीघा की कोई स्टैंडर्डाइज्ड वैल्यू नहीं होती, क्योंकि इसकी वैल्यू एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited