भारत का 100 कजाकिस्तान में कितना, जानें वहां की करेंसी कितनी मजबूत

What is Kazakhstan currency: हम आपको एक ऐसे छोटे देश के बारे में बताएंगे जो पिछले 13 सालों से बंपर पैसा बना रहा है और सबसे तेजी से भाग रह है। इस देश ने 2010 से अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और चीन से भी ज्‍यादा दौलत कमाई है। वजह वहां मौजूद तेल और यूरेनियम जैसे प्राकृतिक संसाधन का अकूत भंडार है। ऐसे में हम आपको यहां उस देश की करेंसी के बारे में बताएंगे कि यह वहां की करेंसी भारत के मुकाबले कितनी ज्यादा या कम है।

 कजाकिस्तान करेंसी
01 / 05

​ कजाकिस्तान करेंसी​

हम जिस देश की बात कर रहे हैं उस देश का नाम कजाकिस्तान है। विजुअल कैपिटलिस्‍ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कजाकिस्तान ने 2010 से अपनी दौलत में 190 फीसदी का इजाफा किया है। यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा है।

कज़ाख़िस्तान की मुद्रा Currency तेंगे
02 / 05

​कज़ाख़िस्तान की मुद्रा (Currency) तेंगे​

कज़ाख़िस्तान की मुद्रा (Currency) तेंगे है। यहां इसका चलन 15 नवम्बर 1993 को सोवियत रूबल के स्थान पर शुरू किया गया था।। इसका ISO-4217 कोड KZT है। कजाख और अन्य भाषाओं तुर्कीक भाषाओं में तेंगे शब्द का अर्थ तराजू होता है। शब्द का मूल तुर्कीक शब्द teğ है, जिसका अर्थ बराबर है।

कजाकिस्तान के 100 तेंगे भारत में 1748 रुपये के बराबर
03 / 05

​कजाकिस्तान के 100 तेंगे भारत में 17.48 रुपये के बराबर​

कजाकिस्तान के 100 तेंगे भारत में 17.48 रुपये के बराबर है। वहीं 1000 तेंगे भारत में 174.76 रुपये के बराबर है। वहीं 5000 तेंगे भारत में 873.80 रुपये के बराबर है। वहीं 50000 तेंगे भारत में 8737.95 रुपये के बराबर है।

कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक देश
04 / 05

​कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक देश​

कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक देश है। इसके पास तेल और यूरेनियम जैसे प्राकृतिक संसाधनों का बहुत बड़ा भंडार है। इन संसाधनों की वजह से कजाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ी है।

कजाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश
05 / 05

​कजाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश​

कजाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। एशिया में यह एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद कजाकिस्‍तान स्वतंत्र हुआ था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited