भारत का 100 कजाकिस्तान में कितना, जानें वहां की करेंसी कितनी मजबूत
What is Kazakhstan currency: हम आपको एक ऐसे छोटे देश के बारे में बताएंगे जो पिछले 13 सालों से बंपर पैसा बना रहा है और सबसे तेजी से भाग रह है। इस देश ने 2010 से अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और चीन से भी ज्यादा दौलत कमाई है। वजह वहां मौजूद तेल और यूरेनियम जैसे प्राकृतिक संसाधन का अकूत भंडार है। ऐसे में हम आपको यहां उस देश की करेंसी के बारे में बताएंगे कि यह वहां की करेंसी भारत के मुकाबले कितनी ज्यादा या कम है।
कजाकिस्तान करेंसी
हम जिस देश की बात कर रहे हैं उस देश का नाम कजाकिस्तान है। विजुअल कैपिटलिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कजाकिस्तान ने 2010 से अपनी दौलत में 190 फीसदी का इजाफा किया है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है।
कज़ाख़िस्तान की मुद्रा (Currency) तेंगे
कज़ाख़िस्तान की मुद्रा (Currency) तेंगे है। यहां इसका चलन 15 नवम्बर 1993 को सोवियत रूबल के स्थान पर शुरू किया गया था।। इसका ISO-4217 कोड KZT है। कजाख और अन्य भाषाओं तुर्कीक भाषाओं में तेंगे शब्द का अर्थ तराजू होता है। शब्द का मूल तुर्कीक शब्द teğ है, जिसका अर्थ बराबर है।
कजाकिस्तान के 100 तेंगे भारत में 17.48 रुपये के बराबर
कजाकिस्तान के 100 तेंगे भारत में 17.48 रुपये के बराबर है। वहीं 1000 तेंगे भारत में 174.76 रुपये के बराबर है। वहीं 5000 तेंगे भारत में 873.80 रुपये के बराबर है। वहीं 50000 तेंगे भारत में 8737.95 रुपये के बराबर है।
कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक देश
कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक देश है। इसके पास तेल और यूरेनियम जैसे प्राकृतिक संसाधनों का बहुत बड़ा भंडार है। इन संसाधनों की वजह से कजाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ी है।
कजाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश
कजाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। एशिया में यह एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद कजाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था।
CTET vs TET दोनों में क्या है अंतर, जानें किसमें है ज्यादा स्कोप
दुनिया में कितने अजूबे हैं? ताज महल को पछाड़ती हैं ये जगहें.. एक बार जिंदगी में जरूर करें विजिट
अंबानी के बप्पा का लग्जरी काफिला; 2 Rolls Royce, 8 G-Wagon के साथ विसर्जन
पुरानी बनारसी साड़ी में महारानी बनी करीना कपूर, गले में टांगा चांद तो आंचल में लपेटे लाखों सितारे, KALI BINDI ने लुट ली महफिल
नवाबों की बहू बन ऐसी लगीं थी अमृता सिंह.. राजसी जोड़ा देख फटी रह गई थी सबकी आंखें, वरमाला में शर्माए थे सैफ भी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited