ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान, इस एक्स्ट्रेस से पीछे रह गए बिग बी-ऋतिक-करण सब
2024 Hurun Rich List: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने 2024 में भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्ट जारी की। जिसमें गौतम अडानी टॉप पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। अगर बॉलीवुड की बात करें तो हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान समेत कई सितारे इस लिस्ट में हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति में चार-चांद लगाए हैं। जानिए इनमें नंबर वन कौन हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में कई बॉलीवुड स्टार
बॉलीवुड के स्टार्स 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट चमक रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, जिन्हें 'भारतीय इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बादशाह' के रूप में जाना जाता है, 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं।

बॉलीवुड में सबसे अमीर शाहरुख खान एंड फैमिली
शाहरुख खान और उनके परिवार के पास 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक 7,300 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो मुख्य रूप से रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिये कमाई हुई संपत्ति है। ये बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान हैं।

दूसरे नंबर पर जूही चावला एंड फैमिली
जूही चावला और उनके परिवार के पास 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक 4,600 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसका श्रेय मुख्य रूप से नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स को जाता है। ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर खानदान हैं।

तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जिसमें उनके ब्रांड HRX का प्रमुख योगदान है।

चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन एंड फैमिली
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के पास 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक 1,600 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो मुख्य रूप से विभिन्न निवेशों से है।

पांचवें नंबर पर करण जौहर
करण जौहर की संपत्ति 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक 1,400 करोड़ रुपये है, जिसमें धर्मा प्रोडक्शंस उनकी आय का मुख्य स्रोत है।

बेंगलुरू भगदड़ पर नि:शब्द हुए विराट, कहा...टूट गया हूं

आईपीएल जीतने के बाद कोहली ने युवाओं को दिया विराट मंत्र

फौलादी इरादों को पर्वतों ने दिया रास्ता! खुलने जा रहा 'समृद्धि' का महामार्ग; 8 घंटे में मायानगरी से पहुंच जाएंगे ऑरेंज सिटी

बेंगलुरू ने पलक-पावड़े बिछाकर किया IPL चैंपियन RCB का स्वागत

कोहली से ज्यादा अनलकी है आईपीएल का यह खिलाड़ी

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

असम में बाढ़ के बाद अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर! इस क्षेत्र में लगाया प्रतिबंध

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited