दुनिया में कहां-कहां है हीरों का खजाना, इस देश के पास सबसे बड़ा जखीरा
दुनिया के कई देशों में सोने के अलावा हीरों की भी बड़ी-बड़ी खदाने हैं। इन खदानों से बड़ी मात्रा में हीरे निकलते हैं, जिन्हें दुनिया भर में बेचा जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे बड़ा हीरों का भंडार है। नहीं जानते, तो आज जान लीजिए।


86 करोड़ कैरेट के डायमंड
स्टेटिस्टा के 2023 के आंकड़ों के अनुसार रूस में हीरों का सबसे बड़ा भंडार है। रूस में 86 करोड़ कैरेट के डायमंड हैं।


बोत्सवाना में 28 करोड़ कैरेट के हीरे
वहीं दूसरे नंबर पर है बोत्सवाना। बोत्सवाना में 28 करोड़ कैरेट के हीरे मौजूद हैं। बोत्सवाना, दक्षिणी अफ्रीका में एक देश है, जो चारों तरफ से अन्य देशों से घिरा है।
तीसरे नंबर पर अंगोला
लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंगोला है। अंगोला मध्य अफ्रीकी देश है। अंगोला में 15 करोड़ कैरेट के हीरे होने का अनुमान है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
अगला नंबर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का है। ये भी मध्य अफ्रीकी देश है और यहां भी 15 करोड़ कैरेट के हीरे हैं।
साउथ अफ्रीका में 9.5 करोड़ कैरेट के हीरे
साउथ अफ्रीका में 9.5 करोड़ कैरेट के हीरे होने का अनुमान है। अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में हीरों की खदाने हैं।
बाकी देशों में 12 करोड़ कैरेट के हीरे
रूस, बोत्सवाना, अंगोला, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और साउथ अफ्रीका के अलावा दुनिया के बाकी देशों में 12 करोड़ कैरेट के हीरे होने का अनुमान है।
प्रभसिमरन सिंह ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी
Bael: भारत के किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा बेल? ये 5 राज्य करते हैं 99% उत्पादन
IPL 2025 में मोहम्मद शमी का खास रिकॉर्ड, बने युनिक गेंदबाज
Lucknow-Kanpur Expressway: गले मिलने को तैयार मैनचेस्टर-राजधानी, खुलने वाला है 63KM लंबा एक्सप्रेसवे; 120 की रफ्तार भागेंगी गाड़ियां
चीनी के नुकसान से बचने के लिए ले रहे हैं आर्टिफिशियल स्वीटनर, शरीर को बीमारियों का घर बना देगी ये गलती
'भारत को निर्णायक बदला लेने से कोई नहीं रोक सकता'; हिमंत बिस्वा सरमा ने बिलावल को फटकारा
Rajasthan में टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गए 3 लोग, 2 अंदर फंसे
तमिलनाडु और नागपुर की विस्फोटक फैक्ट्रियों में जबरदस्त धमाके, 3 महिलाओं की मौत; नोएडा में बॉयलर फटने से 20 घायल
EPFO Recruitment Drive: ईपीएफओ ने किया 15वें रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
IPL Ank Talika 2025, Points Table: पंजाब और कोलकाता के बीच बारिश के कारण मैच रद्द, अब ऐसा है IPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited