भारत में जिन्ना के घर की कीमत 1000 करोड़ रुपए, यहीं रची थी बड़ी साजिश

Muhammad Ali Jinnah House Worth: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का घर मुंबई के मलावार हिल्स में है। इसे जिन्ना हाउस के नाम से जानत हैं। जिन्ना ने यह बंगला 1936 में 2.5 एकड़ जमीन पर बनवाई थी। इस बंगले की लागत उस समय 2 लाख रुपये के लगभग आई थी। तब भारत का विभाजन नहीं हुआ था। यहीं बंटवारे की साजिश रची गई थी।

01 / 06
Share

​जिन्ना हाउस से फेमस है बंगला​

मुंबई का मालावार हिल्स सबसे पॉश और महंगे इलाके में से है। यहां रुईया और जिंदल जैसे रईस परिवार रहते हैं। मुंबई के इस मालावार हिल्स में एक ऐसा बंगला है, जो 40 साल से वीरान पड़ा है। इस बंगले का नाम साउथ कोर्ट है, जो कभी जिन्ना हाउस के नाम से फेमस था।

02 / 06
Share

​यहां रची गई थी भारत विभाजन की साजिश​

जिन्ना हाउस बंगले में 78 साल पहले भारत को दो हिस्सों में बांटने की साजिश रची गई थी। इस बंगले का मालिक पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्म्द अली जिन्ना हुआ करते थे।

03 / 06
Share

​लंदन का घर बेचकर बनवाया था​

जिन्ना के पास लंदन में एक आलीशान घर था, जिसे बेचकर बंबई में यह यह घर बनवाया था। जिन्ना ने 1936 में यह बंगला बनवाया था, उस समय करीब 2 लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ था।

04 / 06
Share

​अब जिन्ना हाउस की कीमत 1000 करोड़ रुपए​

अब जिन्ना के इस बंगले की कीमत 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। भारत के बंटवारे के बाद भी जिन्ना पाकिस्तान चले गए लेकिन उन्होंने जिन्ना हाउस को नहीं बेचा था।

05 / 06
Share

​जिन्ना की मौत के बाद बंगले का क्या हुआ?​

मोहम्मद अली जिन्ना की मौत हो गई। इसके बाद जिन्ना हाउस को लेकर असली विवाद शुरू हुआ। भारत सरकार ने जिन्ना हाउस को ब्रिटिश हाई कमीशन को सौंप दिया। 1981 तक जिन्ना हाउस में ब्रिटिश हाई कमिश्नर का दफ्तर हुआ करता था।

06 / 06
Share

​अब भारत सरकार के कब्जे में​

जिन्ना हाउस को बाद में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) को सौंप दिया गया। इसके बाद जिन्ना हाउस को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया। यह अब भारत सरकार के कब्जे में है।