ये है भारत का सबसे पुराना होटल, किराया और सर्विस भी खास

पूरे एशिया में सबसे पुराना होटल भारत में है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि होटल अभी भी चालू है। एशिया का सबसे पुराना होटल देश की पहली राजधानी कोलकाता में है। इसका नाम ललित ग्रेट ईस्टर्न होटल है।

किसने बनाया था होटल
01 / 05

किसने बनाया था होटल

होटल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबकि यह होटल 1840 में डेविड विल्सन द्वारा बनाया गया था। जब विल्सन ने यह होटल बनवाया तो जॉर्ज ईडन के सम्मान में इसका नाम ऑकलैंड होटल रखा गया था। जॉर्ज उस समय पहले अर्ल ऑफ ऑकलैंड और भारत के गवर्नर जनरल थे।

होटल की शुरुआत 100  कमरों से हुई
02 / 05

​होटल की शुरुआत 100 कमरों से हुई ​

इस होटल की शुरुआत 100 कमरों और एक डिपार्टमेंटल स्टोर से हुई थी। 1860 में इसका विस्तार किया गया। इस होटल की मैनेजिंग कंपनी का नाम बदलकर डी विल्सन एंड कंपनी के बजाय ग्रेट ईस्टर्न होटल वाइन एंड जनरल पार्विंग कंपनी कर दिया गया।

1915 में होटल का नाम बदलकर ग्रेट ईस्टर्न होटल कर दिया गया
03 / 05

​1915 में होटल का नाम बदलकर ग्रेट ईस्टर्न होटल कर दिया गया​

एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि यह पहला होटल था जिसमें 1859 में पहली बार इंडियन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नियुक्ति की गई थी। 1915 में होटल का नाम बदलकर ग्रेट ईस्टर्न होटल कर दिया गया। उस समय अक्सर 'ज्वेल ऑफ द ईस्ट' कहा जाता था।

1970 के दशक में होटल का मैनेजमेट पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने हाथ में ले लिया
04 / 05

​1970 के दशक में होटल का मैनेजमेट पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने हाथ में ले लिया​

ग्रेट ईस्टर्न होटल का उल्लेख फेमस लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग ने अपनी शॉर्ट स्टोरी सिटी ऑफ ड्रेडफुल नाइट्स में किया है। 1970 के दशक में होटल का मैनेजमेट पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने हाथ में ले लिया था। 30 वर्षों तक सरकार के पास रहा।

2005 में होटल को ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप को बेच गया
05 / 05

​2005 में होटल को ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप को बेच गया ​

2005 में होटल को ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप को बेच दिया गया था। तब से इस होटल का नाम ललित ग्रेट ईस्टर्न होटल है। ट्रिप एडवाइजर के मुताबिक यहां एक रात रुकने का किराया 6 हजार रुपये से शुरू होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited