इस देश में कैद हुई भारतीय अरबपति की बेटी, रिहाई के लिए UN पहुंचे पिता

अरबपति कारोबारी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को अफ्रीकी देश युगांडा में हिरासत में ले लिया गया है। पंकज के अनुसार उनकी 26 वर्षीय बेटी को 1 अक्टूबर से बिना किसी सुनवाई के अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।

01 / 05
Share

बेटी की रिहाई की गुहार

पंकज ने इस मामले में "कॉर्पोरेट और राजनीतिक" गड़बड़ का हवाला दिया है। उन्होंने युगांडा के राष्ट्रपति और UN से भी अपनी बेटी की रिहाई की गुहार लगाई है।

02 / 05
Share

प्रो इंडस्ट्रीज की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर

वसुंधरा प्रो इंडस्ट्रीज की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जो कि ओसवाल ग्रुप ग्लोबल का हिस्सा है। ओसवाल ग्रुप की शुरुआत 1912 में हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज की नेटवर्थ 2.47 लाख करोड़ रु है।

03 / 05
Share

Burrup Holdings के चेयरमैन और फाउंडर

ओसवाल ग्रुप ग्लोबल की अन्य कंपनियों में एक्सिस मिनरल्स और Burrup Fertilisers शामिल हैं। पंकज Burrup Holdings के चेयरमैन और फाउंडर हैं। ये दुनिया की सबसे बड़ी लिक्विड अमोनिया प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है।

04 / 05
Share

गारंटर बनाकर 200,000 डॉलर का कर्ज लिया

पंकज के अनुसार उनकी बेटी के खिलाफ कुछ झूठे आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप एक पूर्व कर्मचारी ने लगाए हैं, जिसने ओसवाल परिवार का कीमती सामान चुराया और ओसवाल परिवार को गारंटर बनाकर 200,000 डॉलर का कर्ज लिया।

05 / 05
Share

झूठे आरोप लगाए

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जब परिवार ने लोन चुकाने से इनकार कर दिया, तो अपने आप को बचाने के लिए उस शख्स ने उन पर झूठे आरोप लगाए।