देश की सबसे अमीर महिला ने हरियाणा में किया कमाल, जानें कहां से होती है कमाई
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। इस बीच हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की। खास बात ये है कि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं।
जिंदल परिवार की संपत्ति
फोर्ब्स के अनुसार जिंदल परिवार की संपत्ति करीब साढ़े 3 लाख करोड़ रु है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप को संभालती हैं। ये ग्रुप स्टील, बिजली, सीमेंट, माइनिंग, तेल-गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कारोबार करता है।
ग्रुप के फाउंडर
ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश जिंदल थे। 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद ग्रुप की कंपनियों को उनके चार बेटों में विभाजित कर दिया गया, जो अब उन्हें अलग-अलग चलाते हैं।
स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक
सावित्री जिंदल ग्रुप की ‘मानद चेयरपर्सन’ हैं। पति के बाद कमान संभालने के बाद ग्रुप का रेवेन्यू 4 गुना हो गया। ग्रुप की जिंदल स्टील भारत में स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।
ग्रुप की शुरुआत
समय के साथ ग्रुप ने पेट्रोलियम, हीरा और हाई वैल्यू मेटल्स और मिनरल एक्सप्लोरेशन में भी एंट्री की। ग्रुप की शुरुआत 1952 में हुई थी।
कई देशों में फैला नेटवर्क
आज ग्रुप की भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, मध्य पूर्व और इंडोनेशिया में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं और चिली, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक में माइनिंग फैसिलिटीज और दुनिया भर में मार्केटिंग ऑफिस हैं।
बाधा के बीच छिपी हैं राधा, क्या आपको नजर आईं?
Oct 9, 2024
How To Store Lemons: अब महीनों तक खराब नहीं होंगे नींबू, बस इस तरह करें स्टोर
कश्मीर में पड़ने लगी बर्फ, ताजा बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटी जन्नत
नीता अंबानी की जवानी बनाए रखता है ये लाल जूस, 61 की होकर फिटनेस में देती हैं बहुओं का टक्कर
Top 10 TV Gossips: बादशाह ने 'इंडियन आइडल 15' से खींचे हाथ, अंकिता लोखंडे ने पल्लू से छुपाया बेबी बंप?
हरियाणा चुनाव में इस लेडी IAS के पति को मिली हार, खुद ने 30वीं रैंक लाकर रचा था इतिहास
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited