ये है पाकिस्तान की इकलौती रॉयल फैमिली, 22000 किलोमीटर तक निशान
साल 1947 में देश आजाद हुआ और आम आदमी को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिला। राजतंत्र से छुटकारा मिल गया था, लेकिन देश के कई राज परिवार आम आदमी के दिल और दिमाग में इस तरह रचे बसे थे कि वो राजा और रानी को ही अपना अन्नदाता मानते थे। देश के बंटवारे के बाद कई रियासतें पाकिस्तान के हिस्से में चली गई। इन्हीं रियासतों में से एक अमरकोट (अब उमरकोट) रियासत थी जो कि अब पाकिस्तान में है। इस रियासत के राजा करणी सिंह सोढ़ा हैं।


करणी सिंह
करणी सिंह, हमीर सिंह सोढा के बेटे और अमरकोट रियासत के राजा हैं। हमीर सिंह का परिवार पाकिस्तान की राजनीति में अहम जगह रखता है। हमीर सिंह के पिता राणा चंद्र सिंह अमरकोट के शासक परिवार से थे। चंद्र सिंह सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे। वे पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी थे।


राणा चंद्र सिंह
पीपीपी से अलग होने के बाद राणा चंद्र सिंह यानी करणी सिंह के दादा ने पाकिस्तान हिंदू पार्टी का गठन किया था, जिसका झंडा केसरिया रंग का था। उसमें ओम और त्रिशूल अंकित थे। 2009 में उनका निधन हो गया।
अमरकोट रियासत
राजा करणी सिंह अमरकोट रियासत की कमान संभाल रहे हैं। वह कहीं भी जाते हैं तो उनके अपने बॉडीगार्ड भी उनके साथ चलते हैं। उनके सुरक्षा गार्ड्स में ज्यादातर मुसलमान हैं। उनके बॉडीगार्ड्स के पास शॉटगन से लेकर एके 47 राइफल तक रहती है।
राजस्थान के शाही परिवार से सीधा संबंध
करणी सिंह की शादी 20 फरवरी 2015 को राजस्थान के शाही परिवार की बेटी राजकुमारी पद्मिनी से हुई थी। वह जयपुर में कानोता के ठाकुर मानसिंह की बेटी हैं। करणी सिंह की बारात पाकिस्तान की अमरकोट रियासत से भारत आई थी।
अमरकोट रियासत 22,000 किलोमीटर क्षेत्र में फैली
राणा चंद्र सिंह की रियासत अमरकोट पाकिस्तान के गठन के समय वहां की सबसे ताकतवर और बड़ी रियासत थी। अमरकोट रियासत 22,000 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई थी। पाकिस्तान हिंदू पार्टी देश के चुनाव आयोग में तो रजिस्टर्ड नहीं है, लेकिन कागजों में अब भी इसका वजूद है।
कितना गहरा है अटलांटिक महासागर? जानें इसकी लंबाई और आकार
केकेआर का नया IPL 2025 कार्यक्रम, मुश्किल है प्लेऑफ की राह
बुढ़ापे में भी सिर पर फैशन का ताज पहने घूमती हैं ये हसीनाएं, सलमान की Ex की अदाएं देख अच्छे-अच्छों के उड़ते हैं होश
टेरिटोरियल आर्मी दे रही ऑफिसर बनने का मौका, अब सेना में जाने का सपना होगा पूरा
गर्मी में वेट लॉस करने का लिया है ठान, तो डाइट में शामिल कर लें ये सब्जी, चर्बी पिघलाने के साथ बॉडी भी रखेंगी कूल
IPL 2025: टीमों के लिए आई बुरी खबर, इस देश के खिलाड़ी प्लेऑफ से हो सकते हैं बाहर
Ghaziabad Crime: जांच में फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला, महिला गिरफ्तार
IPL 2025 Restart: खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये, बीसीसीआई बना रहा है विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स पर दबाव
क्या रोहित और विराट के बाद शमी भी लेने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? जानें वायरल खबर के पीछे का सच
Video: रील्स बनाने में बिजी थी घर की बहुएं और ससुर जी बना रहे थे खाना, लोग बोले- घोर कलयुग आ गया भाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited