पाकिस्तान में कितना है एक किलो केसर का रेट, भारत से कम या ज्यादा
केसर एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। इस साल मई में केसर के दाम और भी अधिक बढ़े। मई 2024 में भारतीय केसर का रेट 4.95 लाख रु प्रति किलो पर पहुंच गया था। ये इसका रिटेल रेट है।
केसर का थोक रेट
वहीं मई में एक किलो केसर का थोक रेट 3.5-3.6 लाख रु हो गया था। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव से ईरान से आने वाले केसर की सप्लाई घट गई थी।
केसर का सबसे बड़ा उत्पादक
इसीलिए भारतीय केसर की कीमत 4.95 लाख रु प्रति किलो तक बढ़ गई। दरअसल ईरान दुनिया में केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है।
एक ग्राम केसर का रेट
वहीं पाकिस्तान में एक ग्राम केसर का रेट करीब 700-870 पाकिस्तानी रु (PKR) है। इस तरह पाकिस्तान में एक किलो केसर का रेट हुआ 700000-870000 PKR।
पाकिस्तान में केसर सस्ता
700000 PKR भारतीय करेंसी में 2.11 लाख रु और 8.70 लाख PKR 2.62 लाख रु बनते हैं। यानी भारत के मुकाबले पाकिस्तान में केसर सस्ता है।
सालाना उत्पादन
भारत में केसर का सालाना उत्पादन 6-7 टन रहता है। कश्मीर ईरान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा केसर उत्पादक क्षेत्र है।
पाकिस्तान में कहां होता है उत्पादन
बात करें पाकिस्तान की तो वहां केसर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सूखे तापमान वाले वन क्षेत्रों में उगाया जाता है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited