ये हैं टाटा-अंबानी-बिड़ला के रेस्टोरेंट, क्या आपने यहां चखा स्वाद

Indian Businessman Resturant List: देश के बड़े अरबपति टाटा, बिड़ला और अंबानी के भी कई रेस्टोरेंट हैं और वह तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाने में लगे हैं। अभी ये ग्रुप दूसरे फूड ग्रुप के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े हैं। ऐसे में वह इसे अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी में हैं।

01 / 05
Share

टाटा ग्रुप

टाटा कंज्यूमर के साथ स्टारबक्स का जॉइंट वेंचर है। स्टारबक्स के देश में लगभग 440 कैफे हैं। इस साल की शुरुआत में स्टारबक्स ने घोषणा की कि वह 2028 तक 1000 कैफे संचालित करेगा। ऐसे में यह भारत में हर तीसरे दिन एक नया स्टोर खोलेगा।

02 / 05
Share

रिलायंस ग्रुप

ब्रिटिश कॉफी और सैंडविच चेन प्रेट ए मैन्जर (Pret A Manger) का रिलायंस के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट है। इसने अप्रैल में अपना 13वां स्टोर खोला था। रिलायंस रिटेल मिलान स्थित अरमानी/कैफे को भारत में लाया है। भारत का पहला अरमानी/कैफे पिछले महीने मुंबई में खुला था।

03 / 05
Share

आदित्य बिड़ला

हाल ही में आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स (ABNAH) ने KA हॉस्पिटैलिटी में 100% हिस्सेदारी हासिल की है। इसके पास घरेलू ब्रांड CinCin और तीन ग्लोबल रेस्टोरें ब्रांड - Yauatcha, Hakkasan और Nara के फ्रेंचाइजी राइट्स हैं।

04 / 05
Share

ABNAH प्रीमियम सेगमेंट में है

ABNAH प्रीमियम सेगमेंट में है। इसने पिछले महीने शेफ राहुल अकेरकर और मुख्तार कुरैशी द्वारा संचालित ओडे और वारसा ब्रांड को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

05 / 05
Share

कितनी बड़ी है भारत की फूड इंडस्ट्री

भारत की फूड सर्विस इंडस्ट्री वित्त वर्ष 24 में 65 बिलियन डॉलर की थी। यह एक ऑर्गेनाइज्ड इंडस्ट्री है जो 8% की CAGR से बढ़ रही है। सोर्स-ईटी