ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर राज्य, इनकी बदौलत महाशक्ति बनेगा देश

Richest Indian States List by GDP: भारत वर्तमान में 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुमानों के मुताबिक भारत की नॉमिनल जीडीपी वित्त वर्ष 2030-31 तक करीब दोगुनी होकर 7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगी। एसएंडपी ग्लोबल ने आगे कहा कि भारत वित्त वर्ष 2030-31 तक अपर मिडिल इनकम का दर्जा हासिल करने की राह पर है, अगर वित्त वर्ष 2024 में 8.2% जीडीपी वृद्धि के बाद 6.7% की अनुमानित वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखे, जो सरकार के 7.3% के पूर्व पूर्वानुमान से बेहतर प्रदर्शन है। आइए जानते हैं जीडीपी के हिसाब से भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन-कौन हैं।

ये राज्य आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरे
01 / 06

ये राज्य आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरे

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही में भारत की जीडीपी 8.2% बढ़कर 47.24 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत एक विविधतापूर्ण राष्ट्र है जिसमें 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) शामिल हैं। हाल के वर्षों में इनमें से कुछ राज्य आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरे हैं, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) और प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये टॉप 10 सबसे अमीर भारतीय राज्य, जीडीएसपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) और प्रति व्यक्ति जीडीपी के संदर्भ में धन और विकास में उल्लेखनीय भिन्नता प्रदर्शित करते हैं।और पढ़ें

पहले नंबर पर महाराष्ट्र
02 / 06

पहले नंबर पर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) 42.67 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, देश की जीडीपी में 13.30 प्रतिशत का योगदान होगा।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु
03 / 06

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु

तमिलनाडु में वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) 31.55 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, देश की जीडीपी में 8.90 प्रतिशत का योगदान होगा।

तीसरे नंबर पर कर्नाटक
04 / 06

तीसरे नंबर पर कर्नाटक

कर्नाटक में वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) 28.09 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, देश की जीडीपी में 8.20 प्रतिशत का योगदान होगा।

चौथे नंबर पर गुजरात
05 / 06

चौथे नंबर पर गुजरात

गुजरात में वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) 27.9 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, देश की जीडीपी में 8.10 प्रतिशत का योगदान होगा।

पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश
06 / 06

पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDSP) 24.99 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, देश की जीडीपी में 8.40 प्रतिशत का योगदान होगा। (डेटा सोर्स-फोर्ब्स)

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited