बजाज कभी करती थी सूत कातने का बिजनेस, आज 'खरीदने' की मची है होड़

टाटा-अंबानी-बिड़ला की तरह की बजाज का नाम भी भारत में बड़े बिजनेस ग्रुप में शुमार है। इस समय बजाज ग्रुप की नई लिस्टेड कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजाज का पहला बिजनेस क्या था और उसकी शुरुआत किसने की थी।

बजाज के फाउंडर जमनालाल बजाज
01 / 05

​बजाज के फाउंडर जमनालाल बजाज​

बजाज के फाउंडर जमनालाल बजाज ने 1926 में इस ग्रुप की शुरुआत की थी। इसके पहले बजाज को उनके पिता बच्छराज जमनालाल संभालते थे। तब इसका नाम बच्छराज फैक्ट्ररी प्राइवेट लिमिटेड था।

बच्छराज बजाज ने महाराष्ट्र के वर्धा में कपास ओटाई का कारखाना शुरू किया
02 / 05

​बच्छराज बजाज ने महाराष्ट्र के वर्धा में कपास ओटाई का कारखाना शुरू किया​

1905 में वर्धा के एक स्व-निर्मित साहूकार और व्यापारी बच्छराज बजाज ने महाराष्ट्र के वर्धा में कपास ओटाई का कारखाना (सूत कातने वाली फैक्ट्ररी) स्थापित किया। यही बजाज का पहला बिजनेस था।

आज बजाज ग्रुप कई सेक्टर में
03 / 05

​आज बजाज ग्रुप कई सेक्टर में​

आज बजाज ग्रुप ने कई सेक्टर में अपना विस्तार किया है। इसमें ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, घरेलू उपकरण, लाइटिंग, आयरन एंड स्टील, इंश्योरेंस और ट्रैवल शामिल है। बजाज के पास आज 40 से अधिक ग्रुप कंपनियां और 36,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ कॉर्पोरेट जगत में टॉप पर है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की चर्चा
04 / 05

​बजाज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की चर्चा​

इस समय बजाज ग्रुप की नई लिस्टेड बजाज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की चर्चा है। शेयर मार्केट में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर खरीदने की होड़ मची है। लिस्ट होने के दूसरे दिन इसका मार्केट कैप 1,49,323 करोड़ रुपये हो गया है।

बजाज फाइनेंस और बजाज फिंजर्व लोकप्रिय नाम
05 / 05

​बजाज फाइनेंस और बजाज फिंजर्व लोकप्रिय नाम​

इसके अलावा पहले से लिस्टेड भारत में बजाज की इंश्योरेंस और फाइनेंस कंपनियों की धूम है। भारत में बजाज ग्रुप की बजाज फाइनेंस और बजाज फिंजर्व इस सेक्टर में लोकप्रिय नाम हैं। जहां बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4,57,623 करोड़ रुपये है वहीं बजाज फिंजर्व का मार्केट कैप 2,96,468 रुपये है। वहीं

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited