'Lakh' या 'Lac' में से बैंक चेक पर क्या लिखना सही? गलत शब्द से पेमेंट होगी या अटक जाएगा पैसा, जान लीजिए
अब भी लोग बड़ी पेमेंट के लिए चेक का यूज करते हैं। यूपीआई और नेटबैंकिंग जैसी सुविधाओं के बावजूद लाखों की पेमेंट के लिए बहुत से लोग चेक से लेन-देन करना पसंद करते हैं। मगर चेक से पेमेंट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना एक छोटी सी गलती बहुत भारी पड़ सकती है।

चेक भरते समय कंफ्यूजन
अगर चेक में जरा भी गड़बड़ हो तो चेक कैंसल हो सकता है। कुछ लोगों को चेक भरते समय कुछ कंफ्यूजन भी होती है। इनमें से एक कंफ्यूजन है रकम को इंग्लिश में लिखना और वो भी खासकर तब जब वो लाख में हो।

इंग्लिश में कंफ्यूजन
मान लीजिए आपको 5 लाख रु की पेमेंट करनी है। नंबर में तो आप सीधे 5,00,000 /- लिख देंगे। मगर इंग्लिश में लिखते समय एक कंफ्यूजन हो सकता है।

Lac और Lakh
ये कंफ्यूजन है Lac और Lakh का। लोग सोच में पड़ जाते हैं कि इनमें से क्या लिखें। वैसे तो दोनों का ही मतलब लाख होता है। मगर चेक पर एक सटीक शब्द ही मान्य होता है।

LAKH शब्द ही सही
बैंकों की बेसिक गाइडलाइंस के मुताबिक चेक पर लाख को अंग्रेजी में LAKH लिखा जाना ज्यादा सही है। लाख के लिए अंग्रेजी में LAKH शब्द ही सही माना जाता है।

LAKH ज्यादा उचित
हालांकि ऐसा नहीं है कि यदि आपने Lac लिख दिया तो आपका चेक कैंसल हो जाएगा। मगर LAKH इसलिए ज्यादा उचित है, क्योंकि RBI या बैंकों की साइट पर LAKH ही होता है।

मुश्फिकुर रहीम ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

खुलने वाला है सबसे एडवांस्ड एक्सप्रेसवे, 91 KM लंबे लिंक रोड से पूर्वांचल को मिलेगी रफ्तार; खतरा होते ही कर देगा अलर्ट!

विराट के नहीं खेलने पर ऐसा क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान

विराट-रोहित की अनुपस्थिति में भारत-इंग्लैंड सीरीज में ये लगाएंगे चार-चांद

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की ऐसी है प्लेइंग-11, हुआ ऐलान

लीड्स टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स ने बताया क्या होगी युवा भारतीय टीम की चुनौती

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच PM मोदी का विश्व को संदेश, युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता समस्याओं का समाधान

Exclusive Interview: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद क्यों रद्द हो रहीं Air India की उड़ानें? एन चंद्रशेखरन ने बताई ये वजह

एयर इंडिया घटा रहा अपनी 15 फीसदी उड़ानें; 6 दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

Times Now Exclusive: 'क्या गलत हुआ ब्लैक बॉक्स से मिलेगी जानकारी...', एयर इंडिया विमान हादसे पर बोले एन. चंद्रशेखरन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited