किस भारतीय के पास विदेश में सबसे बड़ा और महंगा घर, शायद ही सोच पाएं वो नाम

भारत के बहुत से अरबपति दूसरे देशों में घर खरीदना काफी पसंद करते हैं। दरअसल अरबपतियों के लिए न कोई जगह दूर होती है और न ही कोई प्रॉपर्टी महंगी। अधिकतर भारतीयों के लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे देशों में घर हैं। मगर इनमें सबसे महंगा और बड़ा घर किसके पास है, आइए जानते हैं।

01 / 06
Share

​स्विट्जरलैंड के गिंगिन्स में है​

ऑस्ट्रेलिया की Burrup Holdings के फाउंडर पंकज ओसवाल ने स्विट्जरलैंड में एक विला खरीदा था। ये विला स्विट्जरलैंड के गिंगिन्स में है और दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।

02 / 06
Share

​ 1,649 करोड़ रुपये में खरीदा​

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ओसवाल ने इस घर को 1,649 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि 4.30 लाख वर्ग फीट में फैला है।

03 / 06
Share

​पाम जुमेराह (दुबई) वाला घर​

वहीं मुकेश अंबानी का पाम जुमेराह (दुबई) वाला घर 33 हजार वर्ग फीट में फैला है, जिसकी कीमत 1350 करोड़ रु है।

04 / 06
Share

​ जेफरी विल्क्स ने डिजाइन किया​

बता दें कि ओसवाल के स्विट्जरलैंड वाले घर को जेफरी विल्क्स ने डिजाइन किया है, जिन्होंने लीला होटल्स और ओबेरॉय उदयविलास के डिजाइन पर भी काम किया है।

05 / 06
Share

​एस्सार ग्रुप के मालिक​

वे अन्य भारतीय जिनके विदेशों में घर हैं, उनमें एस्सार ग्रुप के मालिक रवि रुइया का 1,200 करोड़ रुपये की कीमत वाला मेंशन है, जो कि लंदन में है।

06 / 06
Share

​आदित्य मित्तल का लंदन वाला घर​

लक्ष्मी मित्तल ने बेटे आदित्य मित्तल का भी लंदन में एक घर है। ये है केंसिंग्टन पैलेस गार्डन जिसे उन्होंने 1,235 करोड़ रुपये में खरीदा था।