World Most Expensive Mango: तीन लाख रुपये किलो बिकता है ये आम, जानें अपने बगीचे में उगाने का तरीका
World Most Expensive Miyazaki Mango Growing Tips: जापान का मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम अपने विशिष्ट स्वाद, मुलायम बनावट और बेहतरीन सुगंध के लिए फेमस है। इस आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। इस महंगे आम को आप अपने खेतों, बगीचों में लगा सकते हैं, यहां जानिए इसे उगाने का सही तरीके।

दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी आम
जापानी मियाजाकी आम एक दुर्लभ आम है, अब भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। इसका स्वाद और औषधीय गुण इसे विशेष बनाते हैं। एक आम की कीमत करीब 10,000 रुपये है और यह 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है।

मियाजाकी आम का रंग और मिठास
मियाजाकी आम कच्चा होने पर बैंगनी रंग का होता है, और पकने पर जापान में यह पूरी तरह से लाल हो जाता है। हालांकि तटीय क्षेत्र में नमक की मात्रा के कारण इसका रंग थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन मिठास हमेशा बरकरार रहती है।

जापान के बाहर इसकी खेती करना चुनौती
मियाजाकी आम एक दुर्लभ जापानी किस्म है इस आम की खेती करना एक चुनौती है, खासकर जापान के बाहर, जहां की जलवायु आम की खेती के लिए अनुकूल नहीं है।

सही आम के पौधे से शुरुआत करें
किसी भी अन्य आम के पौधे की तरह ही मियाजाकी आम को भी अपने बगीचे में उगा सकते हैं, मियाजाकी आम की जड़ों के लिए पर्याप्त जगह बनाएं।

पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी का मिश्रण तैयार करें
मिट्टी में गाय के गोबर, भेड़ की खाद, घर का बना दही और सब्जियों के कचरे से विशेष मिश्रण तैयार करें। यह मिश्रण पोषक तत्वों से भरपूर है, जो स्वस्थ पौधे के विकास को प्रोत्साहित करता है। सही मिश्रण के लिए इस घर के बने मिश्रण का 50% नियमित मिट्टी के साथ मिलाए।

पौधे को सावधानी से लगाएं
एक बार जब आपके पास पौधा और मिट्टी का मिश्रण हो जाए, तो उसे उपयुक्त जमीन पर सावधानी से लगाएं। बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी और धूप जरूरी है।

केमिकल मुक्त वातावरण बनाए रखें
मियाजाकी आम के पौधों में केमिकल के प्रयोग से बचें, इसके बजाय, वे पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम के तेल के मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं।

पौधे के विकास के लिए नियमित रूप से खाद दें
पौधे को मजबूत रखने के लिए हर 30 दिन में घर पर तैयार ऑर्गेनिक खाद डालें। इस खाद से पेड़ के विकास और फल उत्पादन के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

धैर्य रखें, उपज आने में टाइम लगेगा
मियाजाकी आम को उगने के लिए धैर्य जरूरी है। पौधे में फल लगने में साढ़े तीन साल लग जाते हैं। तब तक इसकी देखभाल निरंतर करते रहें। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध कंटेंट पर आधारित है, खेती करने से पहले कृषि एक्सपर्ट्स से सलाह लें)

टीम इंडिया के नए प्रिंस शुभमन गिल आखिर कितनी संपत्ति के हैं मालिक

2 जिलों के 56 गांवों की निकल पड़ी, यहां से गुजरेगा 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...यह हैं देश के सबसे शानदार रेलवे स्टेशन, जो जाने जाते हैं अपनी खूबसूरती के लिए

8वां वेतन आयोग: क्या रिटायर लोगों को 3 साल पहले मिलेगी पूरी पेंशन? जानिए पूरी सच्चाई!

शुभमन गिल 25 की उम्र में अब तक कितने अंतरराष्ट्रीय शतक बना चुके हैं

रवि योग: कल इस समय बनेगा ये शुभ संयोग, हर काम में मिलेगी सफलता

दोस्ती, प्यार और धोखा: प्यार में फंसाकर लड़के ने अपने दोस्त को बना दिया लड़की, फिर शादी से मुकर गया

हरी चूड़ी, साड़ी और श्रृंगार... क्या है सावन से 'हरे रंग' का कनेक्शन? जान लें महत्व

झारखंड में हादसा; साहिबगंज में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जांच जारी

सेना को जल्द मिल रहे हैं Apache हेलिकॉप्टर्स, बॉर्डर पर तैनाती से PAK के उड़ेंगे होश, जानिए कितनी ताकत?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited