World Most Expensive Mango: तीन लाख रुपये किलो बिकता है ये आम, जानें अपने बगीचे में उगाने का तरीका
World Most Expensive Miyazaki Mango Growing Tips: जापान का मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम अपने विशिष्ट स्वाद, मुलायम बनावट और बेहतरीन सुगंध के लिए फेमस है। इस आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। इस महंगे आम को आप अपने खेतों, बगीचों में लगा सकते हैं, यहां जानिए इसे उगाने का सही तरीके।


दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी आम
जापानी मियाजाकी आम एक दुर्लभ आम है, अब भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। इसका स्वाद और औषधीय गुण इसे विशेष बनाते हैं। एक आम की कीमत करीब 10,000 रुपये है और यह 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है।


मियाजाकी आम का रंग और मिठास
मियाजाकी आम कच्चा होने पर बैंगनी रंग का होता है, और पकने पर जापान में यह पूरी तरह से लाल हो जाता है। हालांकि तटीय क्षेत्र में नमक की मात्रा के कारण इसका रंग थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन मिठास हमेशा बरकरार रहती है।
जापान के बाहर इसकी खेती करना चुनौती
मियाजाकी आम एक दुर्लभ जापानी किस्म है इस आम की खेती करना एक चुनौती है, खासकर जापान के बाहर, जहां की जलवायु आम की खेती के लिए अनुकूल नहीं है।
सही आम के पौधे से शुरुआत करें
किसी भी अन्य आम के पौधे की तरह ही मियाजाकी आम को भी अपने बगीचे में उगा सकते हैं, मियाजाकी आम की जड़ों के लिए पर्याप्त जगह बनाएं।
पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी का मिश्रण तैयार करें
मिट्टी में गाय के गोबर, भेड़ की खाद, घर का बना दही और सब्जियों के कचरे से विशेष मिश्रण तैयार करें। यह मिश्रण पोषक तत्वों से भरपूर है, जो स्वस्थ पौधे के विकास को प्रोत्साहित करता है। सही मिश्रण के लिए इस घर के बने मिश्रण का 50% नियमित मिट्टी के साथ मिलाए।
पौधे को सावधानी से लगाएं
एक बार जब आपके पास पौधा और मिट्टी का मिश्रण हो जाए, तो उसे उपयुक्त जमीन पर सावधानी से लगाएं। बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी और धूप जरूरी है।
केमिकल मुक्त वातावरण बनाए रखें
मियाजाकी आम के पौधों में केमिकल के प्रयोग से बचें, इसके बजाय, वे पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम के तेल के मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं।
पौधे के विकास के लिए नियमित रूप से खाद दें
पौधे को मजबूत रखने के लिए हर 30 दिन में घर पर तैयार ऑर्गेनिक खाद डालें। इस खाद से पेड़ के विकास और फल उत्पादन के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।
धैर्य रखें, उपज आने में टाइम लगेगा
मियाजाकी आम को उगने के लिए धैर्य जरूरी है। पौधे में फल लगने में साढ़े तीन साल लग जाते हैं। तब तक इसकी देखभाल निरंतर करते रहें। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध कंटेंट पर आधारित है, खेती करने से पहले कृषि एक्सपर्ट्स से सलाह लें)
Exclusive: 'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुआ आलिया-रणबीर कपूर का नया लुक, फोटोज देख गदगद हुए फैंस
IPL 2025 के अगले मैच में बदलने जा रही है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
इन सितारों के घर जन्मी नन्हीं परियां, बेटियों के बाप बन सातवें आसमान पर था ये एक्टर.. गजब है बच्चियों संग रिश्ता
पिता बेचते हैं दूध और बेटी बनी बिहार बोर्ड 12TH टॉपर, टीना डाबी की तरह बनना चाहती है IAS
कपूर खानदान की वो बहू जिसने शादी से पहले रखी थी किचन में कदम न रखने की शर्त, एक दिन के अंदर-अंदर करनी थी शादी
कुणाल कामरा का शिवसेना पर फिर निशाना, स्टूडियो में तोड़फोड़ को लेकर जारी किया नया गाना
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई-नागपूर हाईवे पर देर रात गाड़ी की हुई ट्रक से टक्कर
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कराया न्यूड मेकअप लुक में फोटोशूट, फैंस बोले 'एवरग्रीन ब्यूटी...'
Homemade Remedy For Dandruff: डैंड्रफ हो जाएगा हफ्तों में गायब, बस फॉलो कर लें ये रामबाण घरेलू नुस्खे
अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे बदलाव! SBI, IDFC फर्स्ट बैंक, Axis बैंक ने लिया ये फैसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited