दुर्मग राहों का सफर होगा सुहाना, ओडिशा में बनने वाले हैं 13 हाईटेक हाईवे; 23,000 करोड़ से बनेंगे 25 रोड-ब्रिज
नॉर्थ ईस्ट के बड़े रीजन को बेहतर सड़कों के जरिए कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से 25 नई हाईवे और ब्रिज परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले प्रोजेक्ट में 13 नेशनल हाईवे होंगे, जो राज्य की तरक्की को रफ्तार देंगे। आइये जानते हैं क्या-क्या सौगातें मिली हैं?

ओडिशा को हाईवे की सौगात
पूर्वोत्तर की जटिल रास्तों पर सफर आसान बनाने की दिशा में कवायत चल रही है। पहाड़ों की दुर्गम राहों के बीच पक्की सड़कों को बिछाए जाने की कार्ययोजना आगे बढ़ चुकी है। राज्ये के कोने-कोने तक वाहनों को गति मिले इसके लिए 25 नए हाईवे और ब्रिज परियोजानों की सौगात मिलने के साथ उद्घाटन कर दिया गया है। ओडिशा दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य में सड़क और बुनियादी ढांचे में सुधार का रास्ता खोला है। उन्होंने भविष्य का रोडमैप कैसा होगा इसे लेकर कहा कि आज 4000 करोड़ रुपये की लागत से 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास ओडिशा के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस साल ओडिशा में 23,000 करोड़ रुपये के सड़क और तटीय क्षेत्रों के विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

ओडिशा में 10,000 किलोमीटर सड़क निर्माण
ओडिशा में सड़क निर्माण के क्षेत्र में ये बड़ी प्रगति है। पहले ओडिशा राष्ट्रीय औसत के 50 प्रतिशत से भी कम सड़कें बना पाता था। साल 1998-99 में जहां राष्ट्रीय औसत 3400 किलोमीटर था। ओडिशा में केवल 1500 किलोमीटर सड़कें बनी थीं। लेकिन, अब न केवल राष्ट्रीय औसत को पार कर चुका है, बल्कि 10,000 किलोमीटर सड़क निर्माण की दिशा में बढ़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र में एक क्रांति है, जिससे राज्य में यातायात के साथ अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

भारतमाला परियोजना का लाभ
किसी भी राज्य का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक उसका बुनियादी ढांचा मजबूत न हो। भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) जैसे कार्यक्रमों ने देश भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। राज्य में 54,000 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई राष्ट्रीय राजमार्ग योजना (National Highway Scheme) अब 11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, और इसमें 21 लाख करोड़ रुपये का निवेश और जोड़ा जा रहा है।

13 राष्ट्रीय राजमार्ग
ओडिशा में चल रही व्यापक परियोजनाएं, जैसे राजमार्ग और तटीय विकास, राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 17 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर हैं। इस दौरान वे 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की है। गडकरी कुल 17 परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें 13 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) प्रोजेक्ट और केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत 4 पुल परियोजनाएं शामिल हैं।

ओडिशा में सड़क परियोजना की लंबाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये परियोजनाएं ओडिशा में 110 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य राज्य में सड़क संपर्क को बेहतर करना और यात्रा के समय को कम करना है। ये विकास कार्य ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे और लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएंगे। इन रोड प्रोजेक्ट से कम समय में लोग अपने अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे। साथ ही ईधन की बड़ी बचत होगी।

ओडिशा में खुलने वाले हैं 13 हाईवे
ओडिशा में 776 किमी. से अधिक की 20 परियोजनाएं पहले से जारी हैं, जिसमें से 630 किलोमीटर के 13 महत्वपूर्ण खंड हैं। ओडिशा में मुख्य हाईवे परियोजनाओं में 251 किलोमीटर कटक-संबलपुर-एनएच-55, राजमुंडा-बारकोटे एनएच-143, भद्रक-बालासोर खंड एनएच-16 62 किमी., तालचेर-कामाख्यानगर खंड 41 किमी. (NH-53), एनएच-53 के डुबुरी-चांडीखोले 39.4 किमी., रायपुर-विशाखापत्तनम एनएच-130 शामिल हैं, जिनमें से कुछ 4 लेन तो 6 लेन हैं। इन सभी हाईवे परियोजनाओं के खुलने से राज्य तरक्की की दिशा पकड़ेगा। इन मार्गों के किनारे होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य इकाईयां खुलने से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। इसके अलावा रियल स्टेट क्षेत्र को भी बूस्ट मिलेगा।

पहले बमबारी और बाद में बातचीत की चाहत, अमेरिकी बर्ताव से झल्लाया ईरान; क्या दोनों के बीच बनेगी बात?

Top 7 TV Gossips: घर बैठे काम के लिए तरस रही है TV की ये पॉपुलर हसीना, राम कपूर को सुधांशु पांडे ने लगाई लताड़

क्या होगा अगर व्हेल हमें निकल जाए? क्या हम अंदर तैर सकेंगे या तुरंत मर जाएंगे?

Daily Routine: यूं हीं नहीं बने अरबपति, डेली ये चीजें जरूर करते हैं मुकेश अंबानी, सफलता की है गारंटी

स्टेशन मास्टर के बेटे ने क्रैक किया UPSC, बिना कोचिंग ऐसे पाई कामयाबी

Kalki 2898 AD के एक साल पूरे होने पर खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन, पार्ट 2 पर दिया बड़ा हिंट

रतलाम में MP Rise 2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ, औद्योगिक विकास-कौशल और रोजगार का दिखेगा संगम

जलवायु संकट पर भारत हमेशा से ही समाधान का हिस्सा रहा है, समस्या का नहीं- India Climate Summit में बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल, बस करना होगा ये काम

कल का मौसम 27 June 2025 : वीकेंड पर बारिश रहेगी ठनठन गोपाल! बादल देंगे लॉलीपॉप; मौसम विभाग की भविष्यवाणी फ्लॉप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited